Vaccine Tourism: 1.3 लाख में वैक्सीन के 2 डोज, साथ में 23 रात का मॉस्को का टूर पैकेज

Vaccine Tourism, Corona Vaccine, Russia Trip, Sputnik V Doses: एक तरफ जहां देश-दुनिया में कोरोना वैक्सीन की भारी किल्लत है. कई लोगों को रजिस्ट्रेशन के बावजूद वैक्सीन नहीं मिल पा रहा. इस बीच दुबई स्थित ट्रैवल एजेंसी अरेबियन नाइट्स टूर्स द्वारा दिल्ली से मॉस्को के लिए 23 रात का टूर पैकेज लॉन्च किया गया है. जिसे खरीदने पर ऑफर के तौर पर मिलेगा रूस द्वारा निर्मित स्पूतनिक वैक्सीन की दो खुराक.

दरअसल, कंपनी ने यह ऑफर 23 रात वाले इस पैकेज पर दिया है. इस पैकेज में यात्री को ऑफर के तौर पर स्पूतनिक-वी का डोज दिया जाएगा. साथ ही साथ एक वैक्सीन संबंधी प्रमाण पत्र और सेंट पीटर्सबर्ग में चार दिन रहने का मौका भी. इस पैकेज की कुल कीमत 1.3 लाख रुपये रखी गयी है.
अंग्रेजी वेबसाइट ईटी ट्रैवेल वर्ल्ड को जानकारी देते हुए अरेबियन नाइट्स टूर्स के लिए भारतीय मामलों के निदेशक सुजीत सिंह ने बताया कि दुबई में इसकी सारी स्लॉट बिक चुकी है. जबकि, एअरोफ़्लोत की सभी उड़ानें जो हर सप्ताह दो बार दिल्ली से रूस के लिए उड़ान भरती है. उसके भी स्लॉट बुक हो चुके है. वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी इसकी भारी डिमांड है. यही कारण है कि ट्रैवल कंपनी कुछ महत्वपूर्ण शहरों से चार्टर उड़ान पर इस ऑफर को देने का विचार कर रही है.
Also Read: Corona काल में Steroid अपने मन से लेना या छोड़ना हो सकता है Black Fungus का कारण, कैसे रखें अपना ख्याल, जानें एक्सपर्ट से
इस ट्रैवल कंपनी के एक और अधिकारी ने बताया कि जिस दिन आप उतरते हैं आपको एक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. ऐसा करते ही आपको अगले दिन ही वैक्सीन का डोज मिल जाएगा. इसके बाद सेंट पीटर्सबर्ग जाने का ऑफर भी इसमें शामिल है. कंपनी बताती है कि 23वीं की रात से दो दिन पहले यानी 21वें दिन आपको इस वैक्सीन का दूसरा डोज भी मिल जाएगा.
हालांकि, कंपनी ने यह भी चिंता जतायी है कि भारतीयों को आने से कई देश रोक रहना चाह रहे है. ऐसे में यह कंपनी के लिए समस्या बन सकती है.
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए