Fact Chack: टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से लिया जा रहा पैसा? जानें वायरल वीडियो का सच

टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से की जा रही टोल वसूली.
Fact Chack: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दोपहिया वाहनों से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स लिया जा रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को गलत बताया है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत किसी भी टोल प्लाजा पर टू-व्हीलर से शुल्क नहीं लिया जाता. वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे का है, जो YEIDA के अधिकार क्षेत्र में आता है और यहां टोल दरें राज्य स्तर पर तय होती हैं. भ्रामक सूचनाओं से बचें.
Fact Chack: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 3000 रुपये का सालाना टोल पास जारी किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो है, जिसमें टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहन चालकों से पैसा वसूले जाने की बात कही जा रही है. सोशल मीडिया के प्रमुख मंच एक्स (पुराना ट्विटर) पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो वाले पोस्ट में केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के उस बयान पर कटाक्ष किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से पैसे नहीं वसूले जाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का सच जानने के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने पीआईबी फैक्ट चेक से संपर्क किया. पीआईबी फैक्ट चेक का रिजल्ट जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे.
एक्स पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया मंच एक्स पर ashokdanoda@ashokdanoda के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में लिखा गया है, ‘नितिन गडकरी ने कहा था टू-व्हीलर पर कोई टोल नहीं लगेगा, पर ये वीडियो देखिए —यूरोप का नहीं, यूपी का है—जहां बाइक सवारों से ₹70 टोल वसूला जा रहा है. सच्चाई और बयान में इतना फर्क क्यों ?’
इसे भी पढ़ें: सोना खरीदने का गोल्डन चांस, सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरा भाव
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने गुरुवार 21 अगस्त, 2025 को पीआईबी फैक्ट चेक से संपर्क किया. संपर्क करने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक ने वीडियो की पड़ताल की और सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट डालते हुए टीम को रिप्लाई किया. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाज़ा पर दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है.’
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाज़ा पर दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लिया जा रहा है।#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 21, 2025
📢 भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा संचालित देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और… pic.twitter.com/jiAHzcAlxb
उसने आगे लिखा, ‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा संचालित देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर दोपहिया वाहनों से कोई उपयोगकर्ता शुल्क नहीं लिया जाता. यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे से संबंधित है, जो @NHAI_Official के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा नियंत्रित एक राज्य एक्सप्रेसवे है, जहां टोल की दरें YEIDA द्वारा निर्धारित की जाती हैं. सतर्क रहें! भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और उन्हें फैलाने से बचें.’
इसे भी पढ़ें: एसआईपी से होती है लाखों की कमाई, मगर कैसे? बिना जानकारी के खा सकते हैं गच्चा, जानें आसान टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




