टैक्स कलेक्शन का टार्गेट बढ़ाकर 12.50 लाख करोड़ रुपये किया गया, CBDT के चेयरमैन ने कही ये बात

Updated at : 03 Feb 2022 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
टैक्स कलेक्शन का टार्गेट बढ़ाकर 12.50 लाख करोड़ रुपये किया गया, CBDT के चेयरमैन ने कही ये बात

सीबीडीटी इस टार्गेट को पूरा करेगा. सीबीडीटी के चेयरमैन JB Mohapatra ने कहा कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) का लक्ष्य हमने हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जनवरी में रिकॉर्ड 1.40 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) से उत्साहित सरकार ने टैक्स कलेक्शन (Tax Collection) का टार्गेट बढ़ाकर 12.50 लाख करोड़ रुपये कर दिया है. टैक्स कलेक्शन के संशोधित अनुमान पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के चेयरमैन जेबी मोहापात्रा (JB Mohapatra) का बयान आया है.

मोहापात्रा बोले- हम लक्ष्य को हासिल करेंगे

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीबीडीटी के चेयरमैन श्री मोहापात्रा (CBDT Chairman JB Mohapatra)) ने कहा है कि टैक्स कलेक्शन का संशोधित अनुमान (Revised Estimate of Tax Collection) उनके पास आया है. श्री मोहापात्रा ने कहा है कि सीबीडीटी इस टार्गेट को पूरा करेगा. सीबीडीटी के चेयरमैन ने कहा कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) का लक्ष्य हमने हासिल कर लिया है.

11.08 लाख करोड़ टैक्स कलेक्शन का था लक्ष्य

श्री मोहापात्रा ने कहा है कि वित्त वर्ष 2021-22 में 11.08 लाख करोड़ रुपये के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य दिया गया था. हम उस लक्ष्य को न केवल हासिल करेंगे, बल्कि उससे बेहतर कलेक्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि अब तक हमने 10.43 लाख करोड़ रुपये टैक्स के रूप में हासिल कर लिये हैं.

Also Read: सीबीडीटी के चेयरमैन ने कहा, नोटबंदी के कारण आयकर रिटर्न में हुई 50% की वृद्धि, कुछ घंटों में मिलेगा ई-पैन

लक्ष्य से ज्यादा हासिल करेंगे- जेबी मोहापात्रा को विश्वास

उन्होंने कहा कि बजट इस्टीमेट (Tax Collection in Budget Estimate) में हमें 11.08 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जिसे हम बहुत जल्द हासिल कर लेंगे. श्री मोहापात्रा ने विश्वास जताया कि वह इस लक्ष्य से ज्यादा टैक्स कलेक्ट करेंगे.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola