Success Story: कौन हैं प्रेमचंद गोधा? कभी संभालते थे अमिताभ बच्चन का अकाउंट, आज हैं करोड़ों के मालिक

Updated:
विज्ञापन
Premchand Godha

कौन हैं प्रेमचंद गोधा? कभी संभालते थे अमिताभ बच्चन का अकाउंट, आज हैं करोड़ों के मालिक

Success Story: एक समय पर बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) रहे प्रेमचंद गोदहा और आज हैं करोड़ों के मालिक

विज्ञापन

Success Story: एक समय पर बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) रहे प्रेमचंद गोदहा (Premchand Godha) ने आज भारत में एक अद्वितीय पहचान बनाई है. राजस्थान के एक किसान परिवार से निकलकर उन्होंने फार्मा इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम हासिल किया जो प्रेरणा का स्रोत है. वर्तमान में वह इप्का लैबोरेट्रीज (Ipca Laboratories) के प्रमुख हैं जिसकी बाजार वैल्यू ₹21,000 करोड़ से अधिक है.

किसान परिवार से कॉर्पोरेट दुनिया तक का सफर

प्रेमचंद गोदहा का जन्म राजस्थान के एक साधारण किसान परिवार में हुआ. उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक किया और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीए की पढ़ाई पूरी की 1971 में अपने करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने बच्चन परिवार के वित्तीय मामलों को संभाला.

इप्का लैबोरेट्रीज से जुड़ाव

1975 में गोदहा ने बच्चन परिवार के साथ मिलकर इप्का लैबोरेट्रीज में निवेश किया.उस समय कंपनी आर्थिक तंगी के कारण बंद होने के कगार पर थी. फिर गोदहा की दूरदर्शिता और रणनीतिक सोच ने इप्का लैबोरेट्रीज को घाटे से उबारकर एक लाभदायक कंपनी में बदल दिया. उनके नेतृत्व में कंपनी की आय ₹54 लाख से बढ़कर ₹4,422 करोड़ तक पहुंच गई.

बच्चन परिवार ने छोड़ा, लेकिन गोदहा ने निभाई जिम्मेदारी

1999 में बच्चन परिवार ने अपनी वित्तीय समस्याओं के कारण कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. हालांकि गोदहा ने कंपनी के साथ बने रहकर इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. मार्च 1983 से इप्का लैबोरेट्रीज के प्रबंध निदेशक के रूप ���ें कार्यरत प्रेमचंद गोदहा ने कंपनी को भारत की प्रमुख फार्मा कंपनियों में शामिल कर दिया. शुक्रवार को कंपनी की बाजार वैल्यू ₹21,298 करोड़ दर्ज की गई. प्रेमचंद गोदहा की कहानी साबित करती है कि मेहनत, सही नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. उनका जीवन एक प्रेरणादायक उदाहरण है.

ऐसी सक्सेस स्टोरीज़ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Success Story: बिहार में जन्मे, बचपन में कबाड़ बेचा और फिर खड़ी की करोड़ों की कंपनी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola