ePaper

Stocks To Watch: Canara Bank, HCL Tech समेत इन शेयरों में आज दिखेगा एक्शन

Updated at : 13 Jun 2025 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Stocks to watch

Stocks to watch

Stocks to watch: आज जिन शेयरों पर नजर रहेगी उनमें HCL Tech, NBCC, Canara Bank और Genus Power शामिल हैं. HCL को वोल्वो से प्रोजेक्ट, NBCC को 518 करोड़ का ऑर्डर और Canara Bank को 9500 करोड़ जुटाने की मंजूरी मिली है. Genus Power में ब्लॉक डील संभावित है.

विज्ञापन

Stocks To Watch: आज शुक्रवार को कुछ शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. इस लिस्ट में HCL Tech, Canara Bank समेत कई कंपनी शामिल है.

HCL Tech
एचसीएल कंपनी का शेयर गुरुवार को 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 1,702.40 रुपये पर बंद हुआ था. आज इसमें तेजी की उम्मीद की जा रही है. दरअसल HCL टेक ने घोषणा की कि वोल्वो कार्स ने इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए एचसीएल टेक को अपने स्ट्रैटेजिक सप्लायर्स में से एक के रूप में चुना है. जिसके असर इसके शेयर में देखने को मिलेगा.

NBCC
NBCC कंपनी का शेयर कल गुरुवार को 2.86 फीसदी की गिरावट के साथ 120.75 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी है कि उसे नवोदय विद्यालय समिति से 518 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को हाल ही में चार राज्यों में नवोदय विद्यालय समिति का नया वर्क ऑर्डर मिला है.

Canara Bank

Canara बैंक ने कल गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी कि बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बॉन्ड के जरिए 9500 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए डेट इंट्रूमेंट (एडिशनल टियर I/टियर II बॉन्ड) के माध्यम से 9,500 करोड़ रुपये तक की राशि जुटाने के लिए बैंक की पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है.

Genus Power
रिपोर्टस के अनुसार, सिंगापुर सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी की सहयोगी कंपनी Chiswick Investment Pte ब्लॉक डील के माध्यम से जीनस पावर की 5.88 फीसदी हिस्सेदारी (2.28 फीसदी इक्विटी के ग्रीनशू ऑप्शन सहित) बेचने की संभावना है. उस डील के लिए फ्लोर प्राइस 360 रुपये प्रति शेयर तय की गई है, अब इस डील का असर आज के मार्केट में देखने को मिल सकता है.

Also Read: तेल की कीमतों में उबाल, इजराइल-ईरान टकराव से बढ़ी वैश्विक चिंता

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola