गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, लार्सन एंड टुब्रो को सबसे अधिक नुकसान

Updated:
विज्ञापन

Stock Market Close

Stock Market: आज के शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 319 अंक और निफ्टी 121 अंक लुढ़का. लार्सन एंड टुब्रो को सबसे ज्यादा 4.64% नुकसान, जबकि बजाज फाइनेंस 5.28% उछला. एशियाई बाजार भी लाल निशान पर बंद हुए.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र सोमवार 3 फरवरी 2025 को गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 319.22 अंक या 0.41% की गिरावट के साथ 77,186.74 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 121.10 अंक या 0.52% टूटकर 23,361.05 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन

घाटे में रहा लार्सन एंड टुब्रो का शेयर

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स के 19 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. इनमें सबसे अधिक नुकसान लार्सन एंड टुब्रो को हुआ. इसका शेयर 4.64% टूटकर 3287.25 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. हालांकि, बीएसई के 11 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. सबसे अधिक बढ़त में बजाज फाइनेंस का शेयर रहा. इसका शेयर 5.28 % उछलकर 8423.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.

एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी के 35 शेयर लाल निशान और 16 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. निफ्टी में भी लार्सन एंड टुब्रो का शेयर 4.69% टूटकर 3285.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. बजाज फाइनेंस का शेयर 5.12% उछलकर 8410 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें: बगोदर और तमाड़ में सड़क हादसों में धनबाद और जमशेदपुर के 3 की मौत

एशिया के दूसरे बाजार भी लाल

एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो वे भी लाल निशान यानी गिरावट के साथ बंद हुए. जापान के निक्केई 225, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट गिरकर बंद हुए. शक्रवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार भी नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.66% उछलकर 76.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: मोनालिशा अब और दिखेगी स्टाइलिश, शीइन की भारत में हो रही है वापसी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola