ePaper

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी, शुरुआती कारोबार में 233 अंक उछला सेंसेक्स

Updated at : 02 Jan 2025 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयर पर आधारित सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी बनी हुई है. हालांकि, 6 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी में 38 शेयर हरे निशान और 12 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

विज्ञापन

Stock Market: साल 2025 के शुरू होने के साथ ही शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी बनी हुई है. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 233.07 अंक 0.30% उछलकर 78,740.48 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 64.45 अंक या 0.27% की तेजी के साथ 23,807.35 अंक पर खुला.

सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में 30 शेयर पर आधारित सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी बनी हुई है. हालांकि, 6 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. सेंसेक्स के जिन शेयरों में तेजी बनी हुई है, उनमें बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और एक्सिस बैंक प्रमुख हैं.

निफ्टी के 38 शेयरों में बढ़त

एनएसई में 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी में 38 शेयर हरे निशान और 12 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. लाभ में रहने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज और बजाज फिनसर्व प्रमुख हैं. नुकसान में रहने वाले शेयरों में विप्रो, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी करा लीजिए खाली, जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमतें

एशिया के दूसरे बाजारों में नकारात्मक रुख

एशिया के दूसरे बाजारों में नकारात्मक रुख बना हुआ है. जापान का निक्केई बंद है. चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नरम रुख के साथ कारोबार कर रहा है. नववर्ष के मौके पर यूरोपीय बाजार बुधवार को बंद था. अमेरिकी बाजार में भी नरम रुख बना है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 74.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें: Gold: साल 2025 के शुरू होते ही सोना मजबूत, चांदी का जलवा बरकरार, जानें रांची-पटना के भाव

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola