ePaper

Gold: साल 2025 के शुरू होते ही सोना मजबूत, चांदी का जलवा बरकरार, जानें रांची-पटना के भाव

Updated at : 02 Jan 2025 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
Gold: साल 2025 के शुरू होते ही सोना मजबूत, चांदी का जलवा बरकरार, जानें रांची-पटना के भाव

Gold Price

Gold: नए साल 2025 की शुरुआत से ही सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव बढ़ गए हैं. स्टॉकिस्टों की लिवाली की वजह से इन दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमतें बढ़ रही हैं. बाजार के कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इन दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव आ सकता है.

विज्ञापन

Gold: सोना-चांदी की खरीद करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. नया साल 2025 सर्राफा बाजार में तेजी लेकर आया है. नए साल के पहले दिन 1 जनवरी 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में, सोना 440 रुपये की बढ़त के साथ 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले सत्र में यह 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. चांदी भी 800 रुपये की वृद्धि के साथ 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो पिछले सत्र में 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी.

दूसरे शहरों में सोने की कीमतें

  • चेन्नई: 22 कैरेट सोना 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 22 कैरेट सोना 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम.
  • दिल्ली: 22 कैरेट सोना 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • रांची: 24 कैरेट सोना 78,852 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना रुपये 72,644 प्रति 10 ग्राम
  • पटना: 22 कैरेट सोना 7,115 रुपये प्रति ग्राम, 24 कैरेट सोना 7,761 रुपये प्रति ग्राम

इसे भी पढ़ें: देवघर, बोकारो समेत झारखंड के 10 बड़े शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

स्टॉकिस्टों की लिवाली से सोना-चांदी मजबूत

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली के कारण सोने और चांदी की कीमतों में यह वृद्धि देखी गई है. नए साल की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में यह वृद्धि निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी दिनों में भी कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी करा लीजिए खाली, जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इसे भी पढ़ें: सिडनी टेस्ट पर आई बड़ी खबर, क्यूरेटर ने बताया कैसा रहेगा पिच का मिजाज

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola