Stock Market Open: रिकवरी के मूड में शेयर बाजार, 308 अंक की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा सेंसेक्स
Bullish rally in indian stock market
Stock Market Open: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से 22 के शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 हरे निशान और 12 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
Stock Market Open: क्रिसमस के बाद शेयर बाजार रिकवरी के मूड में दिखाई दे रहा है. हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिक्रवाली जारी है. कारोबार की शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 84.41 अंक की मामूली बढ़त के साथ 78,557.28 अंक पर खुलकर सुबह 9:30 के बाद 308.24 की उछाल के साथ 78,781.11 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी भी 48.15 अंकों की बढ़त के साथ 23,775.80 अंक पर खुला और 74.00 अंक उछलकर 23,801.65 अंक पर कारोबार कर रहा है.
बीएसई के 22 शेयरों में तेजी
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से 22 के शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. इनमें प्रमुख रूप से भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल शामिल हैं. हालांकि, 8 कंपनियों के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं. इनमें टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, टाइटन, जोमैटो और नेस्ले इंडिया शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: Gold Rate: नए साल पर गोल्ड खरीदने का बेहतरीन चांस, बुलियन मार्केट में घट गई कीमत
एनएसई के 32 शेयरों में बढ़त
एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 हरे निशान और 12 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बढ़त में रहने वाले शेयरों में बीपीसीएल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, भारतीय स्टेट बैंक और ओएनजीसी शामिल हैं. कमजोरी के साथ कारोबार करने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, सिप्ला और ब्रिटानिया प्रमुख रूप से शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: 26 दिसंबर की सुबह जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए