निवेशक ध्यान दें! अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, ट्रेडिंग से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

स्टॉक मार्केट हॉलिडे (Photo: Freepik)

Stock Market Holiday: स्टॉक मार्केट में अगले हफ्ते लंबी छुट्टी होने वाली है. 31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच बाजार बंद रहने वाला है.

विज्ञापन

Stock Market Holiday: अगर आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, तो अपनी स्ट्रेटेजी अभी से तैयार कर लें. अगले हफ्ते शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 4 दिन बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, मार्च के आखिरी और अप्रैल के शुरुआती दिनों में इन्वेस्टर्स को ट्रेडिंग के लिए कम समय मिलेगा. 

विज्ञापन

बाजार में छुट्टियां कब-कब हैं?

अगले हफ्ते मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा. इसके बाद शुक्रवार, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण छुट्टी रहेगी. चूंकि इसके ठीक बाद शनिवार (4 अप्रैल) और रविवार (5 अप्रैल) हैं, इसलिए लगातार चार दिन बाजार बंद रहेगा. इन दिनों इक्विटी, करेंसी और गोल्ड रिसीट्स (EGR) जैसे सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग पूरी तरह रुकी रहेगी. 

अगले हफ्ते शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची (मार्च-अप्रैल 2026)

तारीखदिनअवसर/कारण
31 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
03 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
04 अप्रैलशनिवारसाप्ताहिक अवकाश
05 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक अवकाश

ट्रेडिंग के लिए सही समय क्या है?

आम दिनों में बाजार सुबह 9:15 बजे खुलता है और दोपहर 3:30 बजे बंद होता है. इससे पहले सुबह 9:00 से 9:08 के बीच ‘प्री-ओपन’ सेशन होता है, जहां ऑर्डर्स डाले जाते हैं. इसके अलावा, बड़े सौदों के लिए ‘ब्लॉक डील’ विंडो सुबह (8:45-9:00) और दोपहर (2:05-2:20) के समय ऑपरेट होती है. 

क्या बैंक भी बंद रहेंगे?

जी हां, शेयर बाजार के साथ-साथ बैंकों में भी छुट्टियों का असर दिखेगा. 31 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कुल 5 बैंक छुट्टियां पड़ रही हैं. ऐसे में पैसों के लेनदेन या चेक क्लियरेंस से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटाना ही समझदारी होगी. 

ये भी पढ़ें: अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola