’90 घंटे काम’ बोलने वाले एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन की कितनी है सैलरी?

Updated:
विज्ञापन

लार्सन एंड ट्रुबो के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन. फोटो साभार: लाइव मिंट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

SN Subrahmanyan Salary: सप्ताह में 90 घंटे काम का विवादित बयान देने वाले एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन अपनी कंपनी के एक औसत कर्मचारी से करीब 534.47 गुना अधिक सैलरी उठाते हैं. इसमें उनकी बेसिक सैलरी के अलावा भत्ते, कमीशन और रिटायरमेंट बेनिफिट्स जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन

SN Subrahmanyan Salary: सप्ताह में ’90 घंटे काम’ की विवादित बात बोलकर बुरी तरह फंसने वाले लार्सन एंड ट्रुबो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वे विवादित बयान को लेकर नहीं, बल्कि सैलरी को लेकर सुर्खियों में हैं. चर्चा इस बात की जोरों पर है कि एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन की सैलरी कितनी है? नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें, तो एलएंडटी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एसएन सुब्रह्मण्यन की सैलरी वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 51 करोड़ रुपये रही, जो कंपनी के औसत कर्मचारी वेतन से 534.47 गुना अधिक है.

विज्ञापन

एसएन सुब्रह्मण्यन की सैलरी का ब्योरा

  • बेसिक सैलरी: 3.6 करोड़ रुपये
  • भत्ते: 1.67 करोड़ रुपये
  • कमीशन: 35.28 करोड़ रुपये
  • रिटायरमेंट बेनिफिट्स: 10.5 करोड़ रुपये
  • कुल सैलरी 51.05 करोड़ रुपये, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 43.11% अधिक है.

एसएन सुब्रह्मण्यन की सैलरी में बढ़ोतरी

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान एसएन सुब्रह्मण्यन की सैलरी की कुल सैलरी 35.66 करोड़ रुपये थी, जो 2023-24 में बढ़कर 51.05 करोड़ रुपये हो गई. यह वृद्धि कंपनी के प्रदर्शन और एसएन सुब्रह्मण्यन के नेतृत्व को दर्शाती है.

इसे भी पढ़ें: 200 रुपये के नोट का सच जानेंगे तो आपके भी उड़ जाएंगे होश, फटाफट कीजिए चेक

एसएन सुब्रह्मण्यन की सैलरी बनाम औसत कर्मचारी वेतन

एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने हाल के दिनों में सप्ताह में 90 घंटे काम करने की सलाह दी थी, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी सैलरी और वर्क कल्चर को लेकर बहस छिड़ गई. सुब्रह्मण्यन की सैलरी कंपनी के औसत कर्मचारी वेतन से 534.47 गुना अधिक है.

इसे भी पढ़ें: सलमान खान और शाहरुख खान के बॉडीगार्डों की होती है करोड़ों में कमाई? जानें सच्चाई

इसे भी पढ़ें: पीएम किसान योजना में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी, 10,000 रुपये तक हो सकती है सालाना राशि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola