Ladli Behna Yojana : कब आएगी 40वीं किस्त? आ गया लेटेस्ट अपडेट
लाडली बहना योजना (File Photo)
Ladli Behna Yojana : लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए अपडेट आया है. योजना की 40वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. मुख्यमंत्री मोहन यादव अगले 6 दिनों में महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकते हैं.
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाडली बहनों के लिए अच्छी खबर है. सितंबर महीने की 40वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. एनडीटीवी ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 15 सितंबर 2026 तक महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की किस्त भेजी जा सकती है. यह पैसा सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए आएगा. हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद योजना की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं. ऐसे में लाभार्थी महिलाएं अपने बैंक खाते और भुगतान की स्थिति पर नजर रखें.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana : क्या सितंबर के महीने में भी आएंगे 1750 रुपये? जानें यहां
अगस्त के महीने में अकाउंट में आए थे 1750 रुपये
रक्षाबंधन के मौके पर अगस्त में मोहन सरकार ने लाडली बहनों को खास तोहफा दिया था. उस समय महिलाओं के खाते में 1750 रुपये भेजे गए थे. अब सितंबर से योजना की नियमित 1500 रुपये की किस्त मिलेगी. सरकार ने लाडली बहना योजना को अगले 5 साल तक जारी रखने का भी फैसला किया है. यानी आने वाले पांच वर्षों तक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार करीब 1,14,365 करोड़ रुपये खर्च करेगी. ऐसे में योजना की लाभार्थी महिलाओं को आने वाले महीनों में भी हर महीने 1500 रुपये मिलने की उम्मीद है.
किस्त आने से पहले ये चीजें जरूर जांच लें
लाडली बहना योजना की किस्त पाने के लिए कुछ जरूरी चीजें सही होना चाहिए. महिला के नाम पर अपना बैंक खाता होना जरूरी है. संयुक्त बैंक खाता मान्य नहीं है. इसके अलावा आधार बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और खाते में DBT एक्टिव होना जरूरी है. आधार-समग्र e-KYC भी पूरी होनी चाहिए. साथ ही दर्ज मोबाइल नंबर सही और चालू होना चाहिए. सरकार के पोर्टल के मुताबिक, इन जरूरी चीजों में कोई कमी होने पर किस्त आने में परेशानी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए