ePaper

पीएम किसान योजना में हो सकती है बड़ी बढ़ोतरी, 10,000 रुपये तक हो सकती है सालाना राशि

Updated at : 11 Jan 2025 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Budget Expectations

PM Kisan Budget Expectations

PM Kisan Budget Expectations: पीएम किसान योजना के तहत वर्तमान समय में देश के 11 लाख से अधिक किसानों को वित्तीय सहायता के तौर पर सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं. बजट से किसानों को उम्मीद है कि सरकार उन्हें मिलने वाली सालाना राशि को 6000 रुपये से बढ़ाकर 10000 रुपये कर सकती है, क्योंकि खेती करने के खर्च में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अगर यह राशि बढ़ जाती है, तो देश के लिए अन्न उपजाने में उन्हें सहूलियत होगी.

विज्ञापन

PM Kisan Budget Expectations: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) का लाभ उठाने वाले देश के 11 लाख से अधिक किसानों के लिए एक खुशखबरी है. वह यह कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल मिलने वाली 6000 रुपये की रकम बढ़कर 10000 रुपये हो सकती है. उम्मीद की जा रही है कि सरकार 1 फरवरी 2025 को संसद में वित्त वर्ष 2025 के लिए पेश होने वाले सालाना बजट में इसका प्रावधान कर सकती है.

सीतारमण के ऐलान पर टिकी हैं किसानों की निगाहें

1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं. पीएम किसान योजना के तहत जो 6,000 रुपये सालाना मिलते हैं, उन्हें बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की चर्चा जोरों पर है. यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट होगा. किसानों की नजरें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलानों पर टिकी हैं.

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 1 दिसंबर 2018 को शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है. योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. अब तक सरकार इस योजना के तहत 18 किश्तें जारी कर चुकी है और फरवरी 2025 में सालाना बजट पेश होने के बाद 19वीं किश्त मिलने की उम्मीद है.

क्यों जरूरी है पीएम किसान की रकम बढ़ाना?

महंगाई और खेती के बढ़ते खर्चों के कारण किसानों और एक्सपर्ट्स का मानना है कि 6,000 रुपये की मदद अब काफी नहीं है. अधिक पैसे मिलने से किसान खेती में बेहतर निवेश कर सकेंगे और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: 56 लाख में बिका 100 रुपये का ‘हज नोट’, जानें क्या है इसकी खासियत

बढ़ी हुई रकम से होगा फायदा

अगर बजट 2025 में पीएम किसान योजना की रकम बढ़ाकर 10,000 रुपये की जाती है, तो यह लाखों किसानों के लिए राहत का कारण बनेगा. ज्यादा वित्तीय सहायता से किसान अपनी कृषि गतिविधियों को बेहतर तरीके से चला सकेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार पाएंगे.

इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक

बजट से क्या उम्मीदें हैं?

किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी. अगर पीएम किसान योजना की रकम बढ़ाई जाती है, तो न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा। बजट 2025 में इस फैसले का ऐलान लाखों किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.

इसे भी पढ़ें: GST: जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों को बड़ी राहत, सरकार ने बढ़ाई डेडलाइन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola