Sheikha Mahra Net Worth: घुड़सवारी की शौकीन राजकुमारी, पति को Instagram पर दिया तलाक, इतनी संपत्ति की मालकिन

Updated:
विज्ञापन
Sheikha Mahra Net Worth

Sheikha Mahra Net Worth

Sheikha Mahra Net Worth: शेखा महरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने तलाक की घोषणा कुछ इस अंदाज में की—”डियर हसबैंड, चूंकि आप अपने व्यापारिक साथियों में व्यस्त हैं, इसलिए मैं हमारे तलाक की घोषणा करती हूं. मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं.”

विज्ञापन

Sheikha Mahra Net Worth: घुड़सवारी, महंगी ज्वेलरी, लग्जरी कारें और आलीशान महल यह सब कुछ है दुबई की राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की शाही ज़िंदगी का हिस्सा. लेकिन हाल ही में वह तब चर्चा में आईं जब उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने पति को तलाक दे दिया. और अब, वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं इस बार अपने नए परफ्यूम ब्रांड ‘Divorce’ को लेकर, जो उन्होंने अपने तलाक के कुछ ही समय बाद लॉन्च किया है.

इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं आपको तलाक देती हूं”

शेखा महरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने तलाक की घोषणा कुछ इस अंदाज में की—”डियर हसबैंड, चूंकि आप अपने व्यापारिक साथियों में व्यस्त हैं, इसलिए मैं हमारे तलाक की घोषणा करती हूं. मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं.” इस एक पोस्ट ने अरब जगत से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी.

Sheikha mahra instagram post

कौन हैं शेखा महरा

शेखा महरा, दुबई के प्रधानमंत्री और यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं. वह न केवल एक राजकुमारी हैं, बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, फैशन और परफ्यूम ब्रांड ओनर और एक प्रभावशाली महिला उद्यमी भी हैं. उनका झुकाव घुड़सवारी, डिजाइनर फैशन, और कलात्मक जीवनशैली की ओर है. उन्हें अक्सर अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड्स, ज्वेलरी शोज़ और स्पोर्ट्स इवेंट्स में देखा जाता है.

शेखा महरा की संपत्ति (Sheikha Mahra Net Worth)

शेखा महरा की कुल संपत्ति लगभग 2509 करोड़ रुपये (300 मिलियन डॉलर) आंकी गई है. उनकें पास

  • रॉयल पैलेस और कई शाही बंगले
  • हर महीने नई कार चलाने की आदत
  • करोड़ों की ज्वेलरी कलेक्शन, जिनमें दुर्लभ हीरे, सोने और पन्ना के हार शामिल हैं
  • खुद के लिए डिजाइन किए गए डिजाइनर कपड़े और हाई-एंड ब्रांड्स से निजी कलेक्शन

‘Divorce’ नाम से लॉन्च किया नया परफ्यूम ब्रांड

तलाक की घोषणा के कुछ ही हफ्तों बाद, शेखा महरा ने ‘Divorce’ नाम से अपना नया परफ्यूम ब्रांड लॉन्च किया है. यह कदम काफी सांकेतिक और साहसी माना जा रहा है. ब्रांड के प्रचार में वह महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और अपने फैसलों में सशक्त बनने का संदेश देती हैं. इस परफ्यूम लाइन में लक्जरी और मिड-रेंज दोनों कैटेगरी शामिल हैं, और लॉन्च के साथ ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.

Also Read: हेल्थ इंश्योरेंस में बड़ा बदलाव, 1 घंटे में मिलेगा क्लेम अप्रूवल, 3 घंटे में होगा भुगतान, नहीं तो कंपनी देगी जुर्माना 

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola