ePaper

शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मार्केट का बूरा हाल, सेंसेक्स 300 से ज्यादा गिरा, Nifty भी 2300 के नीचे

Updated at : 11 Jul 2025 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
Stock Market

Stock Market

Share Market Today: शेयर बाजार में आज की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सेंसेक्स 300 से ज्यादा गिर गया और Nifty 2300 के नीचे पहुंच गया.

विज्ञापन

Share Market Today: शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में दोनों BSE Sensex और NSE Nifty लाल रंग के निशान पर खुले. घरेलू इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने सप्ताह के अंतिम कारोबारी सत्र की शुरुआत धीमी गति से की. शुरुआत में सेंसेक्स 368.52 अंक या 0.44% फिसलकर 82,821.80 पर था. निफ्टी भी 99.80 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 25,255.50 पर खुला. निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.20% की गिरावट के साथ 56,843.40 पर कमजोर स्तर पर सत्र की शुरुआत की.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली दर्ज

भारतीय शेयर बाजार तो आज लाल निशान में खुला ही साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली दर्ज की गई है. मिडकैप 100 78 अंक और 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,081 पर कारोबार कर रहा था और स्मॉलकैप 100 शेयरधारक 27 अंक और 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,928 पर कारोबार कर रहा था.

टॉप गेनर्स

HUL, Asian Paints, Axis Bank, NTPC, Power Plax, Tata Steel, Colorado, Adani Ports, Tata Steel, Sun Medicine और ITC टॉप गेनर्स थे.

टॉप लूजर्स

Sports, Infosys, M&M, Tech Mahindra, HCL Tech, Bharti Airtel, Bajaj Finserv और Trent टॉप लूजर्स में शामिल थे.

एशिया के बाजार का हाल

एशिया के शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली है. जापान के Nikkei 225 और दक्षिण कोरिया के KOSPI में बढ़त देखी गई. हांगकांग के हैंग सेंग में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है. इसे अलावा ताइवान का weighted index 0.08 की बढ़त, सिंगापुर के States Times में 0.54 प्रतिशत की बढ़त और दक्षिण कोरिया का KOSPI में 0.06 प्रतिशत की बढ़त.

Also Read: बिहार से लेकर UP, MP तक में सोना चांदी के रेट क्या चल रहे, जानने के लिए पढ़े ये खबर

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola