Share Market: हरे रंग में उठा बाजार, सेंसेक्स 148 अंक चढ़ा, निफ्टी भी तेज

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 27 Mar 2024 9:40 AM

विज्ञापन

Share market

Share Market: सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत यानी 166.31 अंक उठकर 72,636.61 पर कारोबार कर रहा है. जबकि, निफ्टी 0.30 प्रतिशत यानी 66.85 अंकों की तेजी के साथ 22,071.55 पर दिख रहा है.

विज्ञापन

Share Market Opening: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख देखने को मिल रही है. प्री-ओपनिंग में बाजार के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी से उठे. सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत यानी 166.31 अंक उठकर 72,636.61 पर कारोबार कर रहा है. जबकि, निफ्टी 0.30 प्रतिशत यानी 66.85 अंकों की तेजी के साथ 22,071.55 पर दिख रहा है. बाजार में अभी 2691 कंपनियों के स्टॉक मार्केट में है. 738 कंपनियों के स्टॉक नुकसान में कारोबार कर रहे हैं. जबकि, 1831 कंपनियों के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. बाजार में सबसे ज्यादा तेजी बैंक इंडेक्स में देखने को मिल रही है.

Bse sensex.

कैसा है सेक्टरों का हाल

बीएसई के तीस शेयरों वाले सेंसेक्स पर केवल 6 कंपनियों में लाल का निशान देखने को मिल रहा है. जबकि, 24 कंपनियां लाभ में कारोबार कर रही है. वहीं, निफ्टी पर केवल आईटी सेक्टर में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा बैंक, ऑटो और ऑयल एंड गैस में जबरदस्त तेजी है.

Also Read: पांच कंपनियां जिन्होंने निवेशकों को एक साल में दिया बंपर रिटर्न, जानें डिटेल

कैसा था कल का बाजार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तीन कारोबारी सत्र से जारी तेजी पर विराम लग गया था. बीएसई सेंसेक्स 361 अंक से अधिक का नुकसान में रहा. वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक तथा आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 361.64 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,470.30 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान एक समय यह 468.91 अंक तक गिर गया था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 नुकसान में जबकि 10 लाभ में रहे. पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 92.05 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,004.70 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी के तीस शेयर नुकसान में जबकि 20 लाभ में रहे. सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड सबसे ज्यादा 2.07 प्रतिशत नुकसान में रही.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola