ePaper

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार रिकॉर्ड स्तर से गिर गया Sensex, निफ्टी भी टूटा

Updated at : 11 Jul 2024 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार रिकॉर्ड स्तर से गिर गया Sensex, निफ्टी भी टूटा

Nifty-Sensex

Sensex: एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कम्पोजिट में तेजी देखी गई. अमेरिका का डाऊ जोंस गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन

Sensex: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गुरुवार 11 जुलाई 2024 को घरेलू शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.43 अंक गिरकर 79,897.34 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 8.50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24,315.95 पर पहुंच गया. बाजार खुलने के साथ ही गुरुवार की सुबह सेंसेक्स 245.32 अंक चढ़कर 80,170.09 अंक पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी (Nfity) 78.2 अंक की बढ़त के साथ 24,402.65 अंक पर पहुंच गया. बुधवार को सेंसेक्स 80000 के रिकॉर्ड हाई से करीब 426.87 अंक फिसलकर 79,924.77 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 108.75 अंक के नुकसान के साथ 24,324.45 अंक पर पहुंच गया था.

लाभ में रहने वाले शेयर

शेयर बाजार में कारोबार के आखिर में बाजार बंद होने तक इंडिया सीमेंट्स, अंबुजा सीमेंट्स, बंधन बैंक, ओएनजीसी, फेडरल बैंक, बीपीसीएल, कोल इंडिया, वोल्टास, पावर फाइनेंस, आईटीसी, आईओसी, टाटा मोटर्स, टीसीएस मोटर्स, भेल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एसबीआई, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा, आईआरसीटीसी, टाइटन कंपनी, टाटा पावर, जिंदल स्टील और सेल के शेयर लाभ में रहे. वेदांता, सिटी यूनियन बैंक, बजाज फाइनेंस, अरबिंदो फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, कोलगेट, जेके सीमेंट्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: लॉन्ग टर्म के लिए इन 5 स्टॉक्स में लगा सकते हैं पैसा, मिलेगा बेहतरीन रिटर्न

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कम्पोजिट में तेजी देखी गई. अमेरिका का डाऊ जोंस गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 2,381.92 डॉलर प्रति औंस और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 143 रुपये की बढ़त के साथ 72,811 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.40 फीसदी की मजबूती के साथ 85.42 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: फॉर्मल वियर बनाने वाली कंपनी के शेयर ने लगाई 6,431% की छलांग, लॉन्ग टर्म तगड़ा फायदा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola