ePaper

सेंसेक्स फिर 80000 के पार, जापानी निक्केई भी रिकॉर्ड हाई पर

Updated at : 09 Jul 2024 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्स फिर 80000 के पार, जापानी निक्केई भी रिकॉर्ड हाई पर

Share Market

Share Market: दूसरे एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.

विज्ञापन

Share Market: एशिया के दो प्रमुख सूचकांक भारत के बीएसई सेंसेक्स और जापाने के निक्केई 225 में जोरदार तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को इंट्रा डे ट्रेड में दोपहर को बीएसई सेंसेक्स एक बार फिर 80000 के पार पहुंच गया, तो जापानी सूचकांक निक्केई 225 भी 41000 के पार पहुंच गया. भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी आई और एनएसई निफ्टी दोपहर के कारोबार के दौरान अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

सेंसेक्स 80,288.92 अंक पर

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 328.54 अंक चढ़कर 80,288.92 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 83.45 अंक की बढ़त के साथ 24,404 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा. सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की तेजी आई. आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टूब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर भी फायदे में रहे. रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिन्द्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और टेक महिन्द्रा के शेयरों को नुकसान हुआ.

जापान का निक्केई 225 नए 41,580.17 अंक पर बंद

जापान का सूचकांक निक्केई 225 मंगलवार को दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,580.17 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. निक्केई 225 पिछले सप्ताह भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था. विदेशी और घरेलू दोनों निवेशकों ने हाल के महीनों में जापानी बाजार में भारी निवेश किया है, भले ही अर्थव्यवस्था धीमी हो गई है. जापानी मुद्रा येन के सस्ता होने और डॉलर के मुकाबले 34 साल के निचले स्तर पर कारोबार करने के बाद निवेशकों ने जापानी बाजार का रुख किया. कमजोर येन की वजह से निर्यातकों का मुनाफा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में टमाटर कड़ाही से बाहर, बैंगन किचेन से आउट

शंघाई कंपोजिट, हैंगसेंग और कॉस्पी भी फायदे में

दूसरे एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. भारतीय शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 60.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: बढ़ गईं SBI Home Loan की ब्याज दरें, जानें कितना है इंट्रेस्ट रेट?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola