ऑटो कंपनियों के शेयरों से रॉकेट बन गया सेंसेक्स, 80,351.64 के रिकॉर्ड हाई पर बंद
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 09 Jul 2024 5:31 PM
Sensex
Share Market: बीएसई सेंसेक्स में ऑटो सेक्टर की कंपनियों में मारुति सुजुकी के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे. कारोबार के आखिर में मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर 6.60 प्रति या 794.20 रुपये की बढ़त के साथ 12,820 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए.
Share Market: ऑटो कंपनियों के शेयरों की मजबूती से मंगलवार 9 जुलाई 2024 को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स रॉकेट की रफ्तार से नई ऊंचाई 80,000 के पार पहुंच गया. कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स करीब 391.26 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,351.64 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 112.65 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 24,433.20 के नए शिखर पर पहुंच गया.
Table of Contents
सबसे अधिक फायदे में रहा मारुति सुजुकी का शेयर
बीएसई सेंसेक्स में ऑटो सेक्टर की कंपनियों में मारुति सुजुकी के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे. कारोबार के आखिर में मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर 6.60 प्रति या 794.20 रुपये की बढ़त के साथ 12,820 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए. इसके अलावा, ऑटो सेक्टर के जिन शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई, उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एमआरएफ, टीवीएस मोटर, अपोलो टायर्स, हीरो मोटोकॉर्प, अशोक लेलैंड और आयशर मोटर्स शामिल हैं. इसके अलावा, अन्य जिन कंपनियों के शेयर में मजबूत रहे, उनमें अरबिंदो फार्मा, आईटीसी, अल्केम लैब, टाइटन कंपनी, सनफार्मा, ब्रिटानिया, डाबर इंडिया, वोडाफोन आइडिया, सिप्ला, टाटा पावर, मुथूट फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई आदि शामिल हैं.
नुकसान में रहे ये शेयर
घरेलू शेयर बाजार के कारोबार में जिन कंपनियों के शेयर में नरमी देखी गई, उनमें बंधन बैंक, आईआरसीटीसी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एलआईसी फाइनेंस, गोदरेज प्रॉपर्टीज, नाल्को, बाटा इंडिया, एलएंडटी फाइनेंस, अंबुजा सीमेंट्स, एसबीआई, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आदि शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: बढ़ गईं SBI Home Loan की ब्याज दरें, जानें कितना है इंट्रेस्ट रेट?
जापान का निक्केई 225 नए 41,580.17 अंक पर बंद
जापान का सूचकांक निक्केई 225 मंगलवार को दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,580.17 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. निक्केई 225 पिछले सप्ताह भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था. विदेशी और घरेलू दोनों निवेशकों ने हाल के महीनों में जापानी बाजार में भारी निवेश किया है, भले ही अर्थव्यवस्था धीमी हो गई है. जापानी मुद्रा येन के सस्ता होने और डॉलर के मुकाबले 34 साल के निचले स्तर पर कारोबार करने के बाद निवेशकों ने जापानी बाजार का रुख किया. कमजोर येन की वजह से निर्यातकों का मुनाफा बढ़ जाता है.
शंघाई कंपोजिट और कॉस्पी भी फायदे में
दूसरे एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की फायदे में रहे. हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान के साथ बंद हुआ. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. भारतीय शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 60.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.
ये भी पढ़ें: सेंसेक्स फिर 80000 के पार, जापानी निक्केई भी रिकॉर्ड हाई पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










