Savji Dholakia: कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट में फ्लैट देने वाले हीरा कारोबारी के बेटे की शादी में शामिल हुए PM मोदी

Savji Dholakia: गुजरात के अमरेली जिले के दुधाला गांव में जन्मे सावजी ढोलकिया का सफर बेहद प्रेरणादायक है. हाल ही में उनके बेटे द्रव्य की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने इस समारोह को और भी विशेष बना दिया.
गुजरात के साधारण गांव से लेकर हीरा उद्योग के शिखर तक का सफर
Savji Dholakia: गुजरात के अमरेली जिले के दुधाला गांव में जन्मे सावजी ढोलकिया का सफर बेहद प्रेरणादायक है. लेवा पटेल परिवार में जन्मे सावजी ने केवल चौथी कक्षा तक की पढ़ाई की और फिर 13 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर सूरत आ गए. यहां उन्होंने अपने मामा के हीरे के व्यवसाय में हाथ बंटाना शुरू किया. धीरे-धीरे उनके भाई हिम्मत और तुलसी भी इस काम में शामिल हो गए और 1984 में उन्होंने मिलकर हीरे का व्यापार शुरू किया. बाद में सबसे छोटे भाई घनश्याम भी उनके साथ जुड़े, और 1992 में मुंबई में हीरा निर्यात कार्यालय स्थापित किया.
Also Read: क्या सुजलॉन के शेयर महंगे हो गए हैं? वेंचुरा ने दी बेचने की सलाह
हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स: एक प्रमुख हीरा निर्यातक और उदारता के प्रतीक
हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जानी जाने वाली यह कंपनी 2014 तक 9,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ एक प्रमुख हीरा निर्यातक कंपनी बन गई. सावजी ढोलकिया अपने कर्मचारियों को दिवाली पर उदारता से उपहार देने के लिए मशहूर हैं. हाल ही में उनके बेटे द्रव्य की शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने इस समारोह को और भी विशेष बना दिया. ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए लिखा, “आज, जब द्रव्य और जाह्नवी अपने जीवन की नई यात्रा पर कदम रख रहे हैं, हम खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस खुशी के मौके पर हमारे साथ अपनी उपस्थिति से आशीर्वाद दिया.
https://www.instagram.com/p/DBt5oiktxf0/
Also Read: संपत्ति हो तो ऐसी, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की शाही ठाट-बाट वाली जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










