Sovereign Gold : यहां से खरीदें सस्ता सोना, कल तक है आखिरी मौका
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Dec 2022 5:36 PM
Sovereign Gold Updates: सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था जिसके बाद निवेशकों का रुझान इस ओर बढ़ता जा रहा है. जानें Sovereign Gold से जुड़ी कुछ खास बातें
Sovereign Gold News: यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां… यदि आप बाजार भाव से सस्ता सोना खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आपके पास साल का आखिरी मौका है. दरअसल केंद्र सरकार 19 दिसंबर से सस्ता सोना बेच रही है. यह आप 23 दिसंबर तक खरीदने में सक्षम हैं.
यहां चर्चा कर दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम की वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी श्रृंखला के तहत इन दिनों सोना बेचने में जुटी हुई है. इसके बाद आरबीआई इस वित्त वर्ष का आखिरी बॉन्ड 6 से 10 मार्च 2022 के बीच जारी करने का काम करेगा.
इसके तरह कोई भी निवेशक गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold) को खरीदने में सक्षम है. इसके लिए इश्यू प्राइज 5,409 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि इस बार एक ग्राम सोने की कीमत के लिए आपको 5,409 रुपये चुकाने होंगे. ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी दी जा रही है.
यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आइए आपको तरीका बताते हैं. निवेशक इसे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डाकघर और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से खरीदने में सक्षम हैं. यहां खास तौर पर आपको बता दें कि स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है.
Also Read: Patna Gold Silver Rate: आठ दिन में सोना 950 रुपये और चांदी 2500 रुपये महंगी, चीन में लॉकडाउन से बढ़े दाम
यदि इसमें अधिकतम निवेश की बात की जाए तो कोई भी शख्स मैक्सिमम 4 किलोग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकता है. इसके अलावा ट्रस्ट या फिर कोई संस्था 20 किग्रा तक के बॉन्ड खरीदने में सक्षम होता है. यहां चर्चा कर दें कि यह एक तरह का सरकारी बॉन्ड है जिसे आरबीआई की ओर से जारी किया जाता है. यदि आपको याद हो तो सरकार ने इसे साल 2015 में शुरू किया था जिसके बाद निवेशकों का रुझान इस ओर बढ़ता जा रहा है.
इस योजना को आप इस तरह से आसानी से समझें. दरअसल इसको आप सोने के वजन के रूप में खरीद सकते हैं. यदि यह बॉन्ड 5 ग्राम का है तो आप ये जान लीजिए कि इसकी कीमत 5 ग्राम गोल्ड के बराबर होती है. निवेशकों को हर छह महीने पर 2.5 फीसदी की सालाना दर से निवेश के नॉमिनल वैल्यू पर ब्याज दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










