HDFC Bank के अगले चीफ होंगे शशिधर जगदीशन, आदित्य पुरी की जगह लेने के लिए आरबीआई ने दी मंजूरी

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Aug 2020 10:18 PM

विज्ञापन

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में शुमार एचडीएफसी बैंक में आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन का नाम तय हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) पद के लिए जगदीशन के नाम को मंजूरी दे दी है. एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को कहा कि रिजर्व बैंक ने 27 अक्टूबर से अगले तीन साल तक के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है.

विज्ञापन

मुंबई : निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में शुमार एचडीएफसी बैंक में आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के रूप में शशिधर जगदीशन का नाम तय हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) पद के लिए जगदीशन के नाम को मंजूरी दे दी है. एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को कहा कि रिजर्व बैंक ने 27 अक्टूबर से अगले तीन साल तक के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है.

बता दें कि आदित्य पुरी ने बैंक की स्थापना करने के बाद से अब तक उसकी अगुआई की है. उनकी जगह पर 55 वर्षीय जगदीशन की नियुक्ति ने बैंकिंग क्षेत्र में उत्तराधिकार के सबसे चर्चित चैप्टर का पटाक्षेप किया है. जगदीशन फिलहाल निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में ‘चेंज एजेंट’ तथा वित्त विभाग के प्रमुख हैं. वह 1996 में एचडीएफसी बैंक से जुड़े थे.

इससे पहले वह जर्मनी के ड्यूश बैंक में वित्त विभाग में प्रबंधक के तौर पर जुड़े थे. वर्ष 1999 में वह एचडीएफसी बैंक के वित्त विभाग के कारोबार प्रमुख बनाये गये. बाद में 2008 में वह मुख्य वित्तीय अधिकारी बना दिये गये.

आदित्य पुरी 26 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. पिछले 25 साल के दौरान बैंक को नीचे से उठाकर संपत्ति के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने का श्रेय आदित्य पुरी को ही जाता है. उनके नेतृत्व में बैंक का बाजार पूंजीकरण 5.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

सूत्रों ने बताया कि रिजर्व बैंक को वरीयता के आधार पर तीन उम्मीदवारों की सूची सौंपी गयी थी. उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम रिजर्व बैंक ने जगदीशन के नाम पर मुहर लगा दी. एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि जगदीशन की नियुक्ति को अधिसूचित करने के लिए जल्द ही निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी.

मीडिया की खबरों के अनुसार, बैंक ने इसी साल आदित्य पुरी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप आंतरिक उम्मीदवारों शशिधर जगदीशन तथा कैजाद भड़ूचा के अलावा सिटी के सुनील गर्ग के नाम का चयन किया था. बैंक ने कहा था कि वह वरीयता के आधार पर तीन नाम देगा. पुरी ने पिछली आम बैठक में शेयरधारकों की चिंता दूर करते हुए कहा था कि उनके उत्तराधिकारी का चयन जल्द किया जाएगा.

बैंक ने कहा कि जगदीशन ने पिछले कुछ वर्षों में संगठन को रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद की है और बैंक की वृद्धि की गति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. एक टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में पुरी ने कहा कि वह पूरी तरह से खुश हैं. उन्होंने कहा कि जगदीशन चेंज एजेंट के रूप में नियुक्त किये जाने के बाद से नजदीकी के साथ काम कर रहे हैं.

पुरी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनके पास आवश्यक कौशल हैं और मुझे खुशी है कि एचडीएफसी बैंक अच्छे हाथों में है. पुरी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में बैंक का लाभ करीब 10 साल में 30 फीसदी की अधिक दर से बढ़ा. हालांकि, हाल के कुछ साल में वृद्धि दर कुछ सुस्त होकर 20 फीसदी पर आ गयी.

Also Read: आदित्य पुरी ने HDFC Bank के 842 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, हिस्सेदारी घटकर 0.01 फीसदी पर

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola