ePaper

कभी आरबीआई के सचिव थे संजय मल्होत्रा, आज संभाली गवर्नर की कमान

Updated at : 11 Dec 2024 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
कभी आरबीआई के सचिव थे संजय मल्होत्रा, आज संभाली गवर्नर की कमान

आरबीआई अधिकारियों के साथ गवर्नर का कार्यभार संभालने जाते संजय मल्होत्रा (बीच में). फोटो साभार: पीटीआई

RBI Governor: संजय मल्होत्रा का कार्यकाल कई चुनौतियों के बीच शुरू हुआ है. इनमें आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, महंगाई को काबू में रखना और एक्सचेंज रेट को स्थिर रखना शामिल है. देश में आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं.

विज्ञापन

RBI Governor: केंद्रीय राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने 11 दिसंबर 2024 बुधवार को आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के 26वें गवर्नर का कार्यभार संभाल लिया है. वे अगले तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगे. आरबीआई के गवर्नर के रूप में उनकी नियुक्ति भारतीय बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. उन्होंने मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ले ली. केंद्र सरकार ने शक्तिकांत दास का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. शक्तिकांत दास ने 2018 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था.

आरबीआई में सचिव के पद कर चुके हैं काम

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय मल्होत्रा को आरबीआई का 26वां गवर्नर बनाने के फैसले को हरी झंडी दी. संजय मल्होत्रा दुव्वुरी सुब्बाराव के बाद पहले आरबीआई गवर्नर होंगे, जो सीधे नॉर्थ ब्लॉक (भारत के वित्त मंत्रालय का ऑफिस) से आएंगे. फाइनेंस, टैक्सेशन और आईटी में एक्सपर्ट माने जाने वाले मल्होत्रा हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: आ गया रुपया छापने वाला आईपीओ, आनंद राठी ने भी दी है शेयरों में पैसा लगाने की सलाह

संजय मल्होत्रा के सामने कई चुनौतियां

संजय मल्होत्रा का कार्यकाल कई चुनौतियों के बीच शुरू हुआ है. इनमें आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, महंगाई को काबू में रखना और एक्सचेंज रेट को स्थिर रखना शामिल है. देश में आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं. खुदरा महंगाई दर 6.2% तक पहुंच गई, जबकि जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि घटकर 5.4% रह गई. दिसंबर में आरबीआई ने 2024-25 के लिए महंगाई अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 4.8% कर दिया और वृद्धि का अनुमान 7% से घटाकर 6.6% कर दिया. इसके साथ ही, आरबीआई पिछले दो साल से रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर रखे हुए है.

इसे भी पढ़ें: एनएसई में धमाल मचा रहे टॉप के ये 10 शेयर, क्या आपने भी लगाया है पैसा

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola