ePaper

Salary Hike : जल्द मिलेगी खुशखबरी! जान‍िए कितनी बढ़ने वाली है आपकी सैलरी

Updated at : 13 Feb 2021 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
Salary Hike : जल्द मिलेगी खुशखबरी! जान‍िए कितनी बढ़ने वाली है आपकी सैलरी

Salary Hike Latest News :यदि आप निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो यह खबर आके लिए खास है. दरअसल इस साल आपकी सैलरी (Salary Hike) में इजाफा होने के आसार हैं. Salary Hike before holi 2021

विज्ञापन

यदि आप निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो यह खबर आके लिए खास है. दरअसल इस साल आपकी सैलरी (Salary Hike) में इजाफा होने के आसार हैं. यदि कोरोना महामारी (Coronavirus) की वजह से पिछले साल आपके वेतन में बढ़ोतरी नहीं हुई थी तो यह खबर आपको राहत पहुंचाएगी. वेतन बढ़ोतरी को लेकर एक सर्वेक्षण सामने आया है जो विलिस टावर्स वाटसन के द्वारा किया गया है.

इस सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में 2021 के दौरान वेतन में 6.4 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो 2020 की औसत बढ़ोतरी 5.9 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है. विलिस टावर्स वाटसन के ताजा वेतन बजट योजना सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में औसत वेतन बढ़ोतरी 6.4 प्रतिशत होने का अनुमान है.

विलिस टावर्स वाटसन के राजुल माथुर ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के बाद अब भारत में कारोबारी आशावाद दिखाई दे रहा है, लेकिन वेतन बढ़ोतरी पर इसका पूरा असर होने अभी बाकी है. माथुर ने आगे कहा कि कंपनियां पिछले साल की तुलना में कम बजट के साथ उच्च कुशल प्रतिभाओं को बनाए रखने को प्राथमिकता देंगी और प्रदर्शन आधार पर भुगतान पर अधिक जोर दिया जा सकता है.

Also Read: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इतनी बढ़ सकती है सैलरी

मार्च से बढ़ने वाली है सैलरी : इधर सरकारी बैंक में काम करने वालों के लिए अच्छी खबर आ रही है. दरअसल उनकी सैलरी बढ़ने वाली है. सरकारी बैंक के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3.3 परसेंट की बढ़ोतरी करने का काम किया गया है. यह बढ़ोतरी फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 तक के लिए है. पिछले दिनों इंडियन बैंक्‍स एसोसिएशन (IBA) ने इसका आदेश जारी करने का काम किया है.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola