केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? ऐसे जानें पूरा कैलकुलेशन

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ने पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? ऐसे जानें पूरा कैलकुलेशन

डीए बढ़ने के बाद सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

Salary Hike: केंद्र सरकार हर छह महीने पर अपने अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी करती है. वह साल में दो बार जनवरी और जुलाई में इसमें बढ़ोतरी करती है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी उनकी सैलरी का अहम हिस्सा होता है.

विज्ञापन

Salary Hike: केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहले अपने अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है. सरकार ने उनके डीए में करीब 3% तक बढ़ोतरी कर दी है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद उन्हें मिलने वाला डीए 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि डीए में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी. आइए, जानते हैं कि डीए में बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.

डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू

केंद्र सरकार हर छह महीने पर अपने अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी करती है. वह साल में दो बार जनवरी और जुलाई में इसमें बढ़ोतरी करती है, लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐलान थोड़ी देर से करती है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी उनकी सैलरी का अहम हिस्सा होता है. जब महंगाई भत्ता बढ़ता है, तो उनकी सैलरी भी बढ़ जाती है. सरकार के ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई, 2024 से मिलेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने की बकाया रकम भी मिलेगी.

कर्मचारियों की कितनी बढ़ेगी सैलरी

सरकार ने महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद उनका डीए 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा. इसके साथ ही, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी. मान लें कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो फिलहाल उन्हें 25,000 डीए के तौर पर मिलता था. अब जबकि सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की है, तो उनकी सैलरी बढ़कर 1,500 रुपये 1 अक्टूबर 2024 से बढ़कर 51,500 रुपये मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: शेयर खरीदने के लिए पैसा रखिए तैयार, 12 महीने में निफ्टी में आने वाली है बढ़त की बाढ़

रिटायर्ड कर्मचारियों को कितनी मिलेगी पेंशन

इसके साथ ही, महंगाई राहत में बढ़ोतरी होने के बाद रिटायर्ड केंद्र कर्मचारियों की पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी. मान लीजिए किसी रिटायर्ड कर्मचारी को 50,000 रुपये की पेंशन मिलती है, फिलहाल 50% के हिसाब से उन्हें डीआर के तौर पर 25,000 रुपये मिलता है. महंगाई राहत में 3% बढ़ोतरी के बाद उनका कुल डीआर 53% हो गया. इस हिसाब से अक्टूबर से उनका डीआर 1,500 रुपये बढ़कर 26,500 रुपये और पेंशन बढ़कर 51,500 रुपये हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का 37 लाख शेयरधारकों को तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बोनस शेयर

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola