RIL Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे में 16,563 करोड़ का मुनाफा ,9.4% की बढ़त

Updated:
विज्ञापन
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

RIL Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

RIL Q2 Results:रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित किया,जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 9.4% बढ़कर 16,563 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. पिछली तिमाही में यह 15,138 करोड़ रुपए था, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में 17,394 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. इस प्रकार साल-दर-साल आधार पर कंपनी के मुनाफे में 5% की गिरावट आई है, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें वृद्धि देखने को मिली है.

ऑयल एंड गैस बिजनेस में सुधार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑयल एंड गैस बिजनेस की EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और अमोर्टाइजेशन से पहले की आय) ग्रोथ साल-दर-साल 11% बढ़ी है।.फिस्कल ईयर 2025 की दूसरी तिमाही में यह बढ़कर 5,290 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 4,766 करोड़ रुपए थी. EBITDA मार्जिन में भी सुधार हुआ और यह 85% तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 72% था.

Also Read: Ratan Tata: आंध्र सरकार का बड़ा ऐलान, अमरवाती में बनेगा ‘रतन टाटा इनोवेशन हब’

ऑयल-टू-केमिकल (O2C) सेगमेंट में भी इजाफा

कंपनी के ऑयल-टू-केमिकल (O2C) सेगमेंट के रेवेन्यू में तेजी आई है. रिलायंस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घरेलू बिक्री बढ़ने से प्रोडक्शन वॉल्यूम में भी वृद्धि हुई है. मोबाइल सर्विस के चार्ज बढ़ने से डिजिटल सर्विस डिविजन का रेवेन्यू भी बढ़ा है.

ऑयल एंड गैस सेगमेंट में गिरावट

हालांकि, गैस प्राइस रियलाइजेशन घटने से ऑयल एंड गैस सेगमेंट में गिरावट आई है, जिससे कंपनी की कुल वृद्धि पर असर पड़ा और रेवेन्यू में 6% की कमी दर्ज की गई.

Also Read: Noel Tata: इस देश का नागरिक नहीं है नोएल टाटा, जानें वजह

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola