ePaper

Retirement Planning: रिटायरमेंट प्लान कैलकुलेटर की विशेषताएं जानिए

Updated at : 31 Oct 2022 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
Retirement Planning: रिटायरमेंट प्लान कैलकुलेटर की विशेषताएं जानिए

Retirement Planning: रिटायरमेंट कैलकुलेटर एक सरल उपकरण है जो यह पता लगाने की अनुमति देता है कि सक्रिय कार्य से सेवानिवृत्त होने के बाद आपको कितने पैसे की आवश्यकता होगी. यह आपको सही पेंशन प्लान चुनने में मदद करता है, जिससे आप अपने सेवानिवृत्ति के बाद के लक्ष्यों के लिए आज ही निवेश करना शुरू कर सकें.

विज्ञापन

अपने भविष्य के लिए ठीक से सोच विचार कर एक उचित वित्तीय योजना बनाना अब अनिवार्य हो गया है. इसमें आप बिल्कुल भी देरी नहीं कर सकते. खासकर जब बात हो सेवानिवृत्ति की. जीवन भर परिश्रम करने के बाद कोई भी यही चाहेगा की उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्हें एक आरामदायक जीवन व्यतीत करने का अवसर मिले. अब आपको यह सोच कर आनंद आता है, या बेचैनी होती है, इस बात पर निर्भर करता है की आपने अपनी सेवानिवृत्ति योजना सही ढंग से बनाई है या नहीं.

आजकल शहरों में रहने वाले लोगों की औसतन आयु में बढ़ोतरी देखने को मिलती है, यानि नौकरी के बाद भी कई वर्षों का जीवन बचा होता है, और इसके लिए पर्याप्त जमा पूंजी होना बहुत जरूरी है. रिटायरमेंट कैलकुलेटर एक सरल उपकरण है जो आपको यह पता लगाने की अनुमति देता है कि, सक्रिय कार्य से सेवानिवृत्त होने के बाद आपको कितने पैसे की आवश्यकता होगी.

Also Read: Financial Planning: सिंगल मदर्स के लिए फाइनांशियल प्लानिंग जरूरी,जोखिम से बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

यह कैलकुलेटर आपको सही पेंशन प्लान चुनने में मदद करता है जिससे आप अपने सेवानिवृत्ति के बाद के लक्ष्यों के लिए आज ही निवेश करना शुरू कर सकें.

सेवानिवृत्ति की योजना कब बनानी चाहिए?

जीवन में जितनी जल्दी आप अपनी सेवानिवृत्ति योजना बनाना शुरू करेंगे, उतना बेहतर होगा. सामान्यतया, कामकाजी व्यक्तियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार के रिटायरमेंट प्लान में निवेश करने के लिए अपनी टैक्स-पूर्व आय का 10-15% बचाएं. यह शुरू करने के लिए एक अच्छी रकम है, लेकिन यह जरूरी नहीं की यह आपके सेवानिवृत्त जीवन के लिए पर्याप्त राशि बचाने में समर्थ हो. इसलिए समय के साथ जैसे जैसे आप आर्थिक रूप से और सक्षम हों, वैसे वैसे निवेश की रकम को बढ़ाते जाएं.

रिटायरमेंट प्लानिंग कैलकुलेटर का लाभ उठाएं

हर किसी के सेवानिवृत्ति लक्ष्य अलग-अलग होते हैं. कुछ सेवानिवृत्ति के बाद दुनिया भर की यात्रा करना चाहते हैं जबकि अन्य एक सुंदर घर बनाना चाहते हैं. सभी लक्ष्य समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इसके लिए अलग-अलग मात्रा में धन की आवश्यकता होगी.

एक रिटायरमेंट प्लानिंग कैलकुलेटर सेवानिवृत्ति के बाद के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक राशि का अंदाजा लगाने में मदद कर सकता है.

Also Read: Financial Tips: अगर आप हमेशा पैसों की तंगी से रहते हैं परेशान तो पहले जानें ये 6 टिप्स, संवर जाएगी जिंदगी

रिटायरमेंट प्लानिंग कैलकुलेटर व्यक्तिगत विवरण जैसे आयु और वांछित सेवानिवृत्ति की आयु, वर्तमान आय का विवरण, बचत और निवेश, और व्यय लेता है. इन विवरणों के आधार पर, यह गणना करता है कि सेवानिवृत्ति के बाद की परेशानी से मुक्त जीवन के लिए आपको अपने धन को बढ़ाने के लिए कितने धन की आवश्यकता होगी.

उदाहरण के तौर पर आप समीर को देखिए. 25 वर्षीय समीर अभी 25 साल और काम करना चाहता है, और सेवानिवृत्ति के 20 साल के लिए बचत भी करना चाहता है. यदि वर्तमान में उसका मासिक खर्चा कुछ 25 हजार रूपये है, तो हम रिटायरमेंट प्लानिंग कैलकुलेटर की मदद से यह देख सकते हैं की समीर को तकरीबन 1 करोड़ 5 लाख रूपये जोड़ने होंगे. यह रकम 6 प्रतिशत महंगाई की दर, और 8 प्रतिशत निवेश पर मिलने वाले ब्याज की दर को ध्यान में रखके निकाला गया है.

ऑनलाइन सेवानिवृत्ति कैलकुलेटर का उपयोग करने के विभिन्न लाभ हैं, जैसे –

  • वित्त की बेहतर समझ विकसित करता है

सेवानिवृत्ति के बाद के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आवश्यक मासिक राशि उत्पन्न करने के लिए एक सेवानिवृत्ति कैलकुलेटर महंगाई दर और निवेश अवधि जैसी कई चीजों को ध्यान में रखता है. यह सेवानिवृत्ति के बाद एक आरामदायक जीवन जीने के लिए आवश्यक निवेश की एक स्पष्ट तस्वीर प्रदान करता है.

कैलकुलेटर का सबसे महत्वपूर्ण कार्य आपको यह बताना है कि आपको अपनी सेवानिवृत्ति के लिए कितनी बचत करने की आवश्यकता है.

  • सुविधाजनक होता है

सेवानिवृत्ति के बाद आवश्यक कोष का आकार तय करने के लिए कई गणनाएं करनी पड़ती हैं. सेवानिवृत्ति के बाद आवश्यक राशि का आकलन करने के लिए महंगाई की दर जैसे विभिन्न कारकों को ध्यान में रखा जाना चाहिए. इन सब कारकों को ध्यान में रखते हुए एक उचित सेवानिवृत्ति कोश की गणना करना एक लंबी प्रक्रिया होगी. एक सेवानिवृत्ति योजना कैलकुलेटर इस पूरी प्रक्रिया को सरल बनाता है और इसे निवेशकों के लिए बेहद सुविधाजनक बनाता है.

सेवानिवृत्ति कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए किसी तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं है. यह मुफ़्त भी है. एक बार जब आप विवरण इनपुट करते हैं, तो यह आपको तुरंत दिखाएगा कि आपको अपनी सेवानिवृत्ति के लिए कितनी बचत करने की आवश्यकता है.

  • योजना बनाना और तुलना करना आसान बनाता है

सेवानिवृत्ति योजना कैलकुलेटर विभिन्न निवेश विकल्पों और सेवानिवृत्ति लक्ष्यों की तुलना करना आसान बनाता है. इसका उपयोग निवेश करने से पहले व्यापक तुलना करने के लिए किया जा सकता है. फिर आप उस तरह की सेवानिवृत्ति योजना चुन सकते हैं जो आपकी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए सबसे उपयुक्त हो.

इन कारकों को ध्यान में रखते हुए, आप तब तय कर सकते हैं कि आपको किस उम्र में सेवानिवृत्त होना चाहिए. प्रारंभिक सेवानिवृत्ति एक वांछनीय लक्ष्य है, लेकिन इसे तभी प्राप्त किया जा सकता है जब आपने अपने व्यावसायिक जीवन के शुरुआती हिस्से में निवेश किया हो और पर्याप्त बचत की हो.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola