Repo Rate: पहली बार पांच वर्षों में रेपो रेट में कटौती, होम लोन होंगे सस्ते

Repo Rate
Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (bps) यानी 0.25% की कटौती करने का फैसला किया है.
Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (bps) यानी 0.25% की कटौती करने का फैसला किया है. यह कटौती लगभग पांच वर्षों में पहली बार की गई है, जबकि मौद्रिक नीति रुख को “न्यूट्रल” बनाए रखा गया है.
RBI cuts repo rate by 25 bps to 6.25% in first policy review under Governor Sanjay Malhotra
— ANI Digital (@ani_digital) February 7, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/NQi51e7QsO#RBI #GovernorSanjayMalhotra #MonetaryPolicy pic.twitter.com/t4PI8363gF
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बयान
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस नीतिगत निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि महंगाई दर अपने लक्ष्य के अनुरूप हो रही है. एमपीसी ने सर्वसम्मति से दरों में कटौती और मौद्रिक रुख को यथावत रखने का फैसला लिया.
लगातार 11 बैठक के बाद दरों में बदलाव
लगभग 11 बैठकों तक रेपो रेट को 6.5% पर स्थिर बनाए रखने के बाद, आरबीआई ने फरवरी 2025 की बैठक में कटौती की है. यह कदम आर्थिक विकास की धीमी गति और मुद्रास्फीति के 4% लक्ष्य के करीब पहुंचने के संकेतों के मद्देनजर उठाया गया है.
मई 2020 के बाद पहली बार कटौती
आरबीआई ने मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 40 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी, जिससे यह 4% पर आ गया था. अब करीब पांच वर्षों के बाद केंद्रीय बैंक ने फिर से दरों में कटौती कर राहत दी है.
Also Read : New Income Tax Bill 2025: मोदी सरकार 7 फरवरी को ले सकती है बड़ा फैसला, नए आयकर विधेयक को मिल सकती है मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




