Reliance Retail New Store: मुकेश अंबानी की कंपनी का बड़ा दांव, लॉन्च किया प्रीमियम फैशन स्टोर AZORTE

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2022 6:53 PM

विज्ञापन

New Reliance Retail Store: रिलायंस रिटेल ने जानकारी दी कि कंपनी ने बेंगलुरु के एमजी रोड में अपना पहला अजोर्ट स्टोर खोला है और आनेवाले महीनों में दूसरे प्रमुख शहरों में भी इसका विस्तार करेगी.

विज्ञापन

Reliance Retail New Store: देश की सबसे बड़ी खुदरा कंपनी रिलायंस रिटेल ने ‘फैशन’ और ‘लाइफस्टाइल’ ब्रांड अजोर्ट स्टोर खोला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अंतर्गत आने वाली रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) की अनुषंगी रिलायंस रिटेल ने जानकारी दी कि कंपनी ने बेंगलुरु के एमजी रोड में अपना पहला अजोर्ट स्टोर खोला है और आनेवाले महीनों में दूसरे प्रमुख शहरों में भी इसका विस्तार करेगी.

कंपनी अजोर्ट के माध्यम से ‘मिड-प्रीमियम’ फैशन क्षेत्र पर गौर कर रही है, जो सबसे तेजी से बढ़ते उपभोक्ता क्षेत्रों में से एक है. अजोर्ट स्टोर में पश्चिमी और भारतीय लिबास, जूते-चप्पल, फैशन का सामान आदि उपलब्ध होगा.

Also Read: Performax को लीडिंग स्पोर्ट्सवियर ब्रांड बनायेगी Reliance Retail, जसप्रीत बुमराह होंगे ब्रांड एम्बेसडर

रिलायंस रिटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (फैशन और लाइफस्टाइल) अखिलेश प्रसाद ने कहा कि मझोला प्रीमियम फैशन खंड सबसे तेजी से बढ़ते उपभोक्ता क्षेत्रों में से एक है. नयी पीढ़ी अंतरराष्ट्रीय और समकालीन भारतीय फैशन की मांग कर रही है और यह मांग तेजी से बढ़ रही है. अजोर्ट स्टोर ऐसे ग्राहकों के लिए विभिन्न उत्पादों की पेशकश करता है. (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola