ePaper

Reliance Retail Exchange Festival: पुराने कपड़ों के बदले नया ब्रांडेड कपड़े, 20 जुलाई तक ऑफर

Updated at : 01 Jul 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
Reliance Retail Exchange Festival

Reliance Retail Exchange Festival

Reliance Retail Exchange Festival: रिलायंस रिटेल ने फैशन फैक्ट्री एक्सचेंज फेस्टिवल शुरू किया है, जहां ग्राहक पुराने कपड़ों के बदले ब्रांडेड कपड़े पा सकते हैं. 20 जुलाई तक चलने वाले इस फेस्ट में डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट और बच्चों के कपड़ों पर एक्सचेंज कूपन मिलेंगे, जिनसे ली, जॉन प्लेयर्स, पार्क एवेन्यू जैसे ब्रांड्स के कपड़ों पर 50% तक की छूट मिलेगी. सावन के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई इस स्कीम में सभी फैशन फैक्ट्री स्टोर्स पर ऑफर उपलब्ध है.

विज्ञापन

Reliance Retail Exchange Festival: किफायती कीमतों पर फैशनेबल ब्रांडेड कपड़े खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. मुकेश अंबानी की सप्लाई चेन रिलायंस रिटेल पुराने कपड़ों के बदले नया ब्रांडेड कपड़े दे रही है. ग्राहकों को यह सुविधा फैशन फैक्ट्री एक्सचेंज फेस्टिवल के तहत दी जा रही है. कंपनी की ओर ये यह ऑफर खासकर सावन के महीने में तीज-त्योहार के मद्देजनर शुरू की गई है.

फैशन फैक्ट्री एक्सचेंज फेस्ट शुरू

रिलायंस रिटेल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कंपनी अपने लोकप्रिय फैशन डेस्टिनेशन ‘फैशन-फैक्ट्री’ भी एक्सचेंज फेस्टिवल लेकर आया है. फैशन-फैक्ट्री बड़े ब्रांड्स पर भारी छूट के लिए जाना जाता है. 20 जुलाई तक चलने वाले इस एक्सचेंज फेस्टिवल में ग्राहक अपने पुराने व अनब्रांडेड कपड़ों को ब्रांडेड कपड़ों और प्रोडक्ट में बदल सकेंगे. फैशन-फैक्ट्री के सभी स्टोर्स पर पर एक्सचेंज फेस्टिवल का फायदा उठाया जा सकता है.

पुराने कपड़ों पर ग्राहकों को मिलेगा एक्सचेंज कूपन

बयान में कहा गया है कि पुराने डेनिम, शर्ट, टी-शर्ट या बच्चों के कपड़े लेकर आने पर ग्राहकों को बदले में एक्सचेंज कूपन दिए जाएंगे. डेनिम के लिए 400 रुपये तक, शर्ट के लिए 250 रुपये तक, टी-शर्ट के लिए 150 रुपये तक और बच्चों के कपड़ों के लिए 100 रुपये तक के कूपन मिलेंगे. कूपन से ग्राहक रोजमर्रा की चीजें तो खरीद ही सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: कोल्हापुरी चप्पल मामले में बुरी तरह फंसी ‘प्राडा’, भारतीय संस्कृति से लाभ उठाने का आरोप

ली, ली कूपर, जॉन प्लेयर्स, रेमंड, पार्क एवेन्यू, कैनो, पीटर इंग्लैंड, एलन सोली, वैन ह्यूसेन और लुइस फिलिप जैसे प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स में से भी खरीददारी कर सकेंगे. ग्राहकों को उनकी नई खरीदारी पर 50% तक की छूट भी मिलेगी.

इसे भी पढ‍़ें: Residential Sales: रियल एस्टेट में लौट रहे अच्छे दिन, कोरोना महामारी के बाद प्रीमियम घरों की मांग बढ़ी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola