Jio का इंडिपेंडेंस डे ऑफर, 5 महीने के लिए फ्री डेटा और कॉलिंग, जानें कैसे उठायें इसका लाभ

Updated at : 15 Aug 2020 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
Jio का इंडिपेंडेंस डे ऑफर, 5 महीने के लिए फ्री डेटा और कॉलिंग, जानें कैसे उठायें इसका लाभ

इंडिपेंडेंस डे के खास मौके को जियो ने अपने ग्रहकों के लिए और खास बना दिया है. जी हां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो ने खास ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत खरीदार को जियोफाई 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट की खरीद पर कंपनी की ओर से पांच महीने तक फ्री डेटा और जियो से जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जा रही है

विज्ञापन

इंडिपेंडेंस डे के खास मौके को जियो ने अपने ग्रहकों के लिए और खास बना दिया है. जी हां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो ने खास ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत खरीदार को जियोफाई 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट की खरीद पर कंपनी की ओर से पांच महीने तक फ्री डेटा और जियो से जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जा रही है. जियोफाई की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है. इस ऑफर को हासिल करने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले जियोफाई के लिए कोई भी एक मौजूदा प्लान लेनी होगी.

कैसे मिलेगा ऑफर : जियोफाई हॉटस्पॉट खरीदने और जियो सिम ऐक्टिवेट हो जाने के बाद ग्राहक जियोफाई के लिए उपलब्ध किसी भी एक प्लान को चुन सकते हैं और इसे डिवाइस के लिए ऐक्टिवेट कर सकते हैं. जियोफाई के लिए कंपनी की ओर से तीन प्लान दिये जा रहे हैं. सबसे पहला प्लान 199 रुपये का है. इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है. साथ ही जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. दूसरा प्लान 249 रुपये का है और तीसरा प्लान 349 रुपये का हैं.

199 वाला प्लान सबसे सस्ता : जियोफाई का सबसे सस्ता प्लान 199 रुपये का है, जिसमें ग्राहकों को 1.5 जीबी डेटा रोज मिलता है और इस प्लान पर 28 दिन की वैलिडिटी होती है. इसके 99 रुपये अतिरिक्त देने पर जियो प्राइम मेंबरशिप ऐक्टिवेट हो जाता है. डेटा के अलावा जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और बाकी नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट और रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं.

जियो का दूसरा प्लान 249 रुपये का है, इसकी वैलिडिटी भी 28 दिन की है, लेकिन इसमें 2 जीबी डेली डेटा मिलता है. इसके बाकी बेनिफिट्स 199 वाले प्लान की तरह ही है. तीसरे यानी 349 के प्लान में रोज 3 जीबी डेटा 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है. इसमें भी फ्री कॉलिंग और डेली एसएमएस जैसे बेनिफिट्स 199 और 249 की तरह ही हैं. वहीं, प्लान के तहत जियो पांच महीने के लिए जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा अपने ग्राहकों को ऑफर कर रहा है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola