लॉकडाउन में वाहनों का उत्पादन ठप, कंपनियों को सप्लाई चेन खुलने का है इंतजार

Updated:
विज्ञापन

केंद्र सरकार के उद्योगों को आंशिक तौर पर फिर खोलने की छूट देने के हफ्तेभर बाद भी मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, टोयोटा और मर्सिडीज बेंज जैसी कंपनियों का उत्पादन दोबारा शुरू करना बाकी है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार के उद्योगों को आंशिक तौर पर फिर खोलने की छूट देने के हफ्तेभर बाद भी मारुति-सुजुकी, टाटा मोटर्स, टोयोटा और मर्सिडीज बेंज जैसी कंपनियों का उत्पादन दोबारा शुरू करना बाकी है. इसकी प्रमुख वजह कंपनियों की आपूर्ति शृंखला का बाधित होना है. कंपनियों का कहना है कि देश के कई इलाकों में उनके आपूर्तिकर्ता और डीलर अभी भी लॉकडाउन (बंद) में हैं. इसलिए कलपुर्जा विनिर्माता से लेकर डीलर तक जल्द से जल्द दोबारा खोले जाने की जरूरत है.

विज्ञापन

Also Read: सिंगल शिफ्ट में होगा मारुति-सुजुकी के मानेसर प्लांट में काम, हरियाणा सरकार ने दी इजाजत

इस संबंध में मारुति-सुजुकी इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि अभी उनका उत्पादन शुरू नहीं हुआ है. पिछले हफ्ते हरियाणा सरकार ने कंपनी को मानेसर संयंत्र स्थित दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा था कि जब कंपनी लगातार वाहनों उत्पादन और बिक्री करने में सक्षम होगी, तभी वह कारखाने को चालू करेगी. इसी तरह टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के प्रवक्ता ने कहा कि वाहन क्षेत्र के उत्पादन शुरू करने के लिए जरूरी है कि हमारी आपूर्ति शृंखला भी चालू हो. इसमें सिर्फ कलपुर्जा विनिर्माता नहीं, बल्कि डीलर भी शामिल हैं.

टाटा मोटर्स ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने जानकारी दी कि उसके कई कारखानों में उत्पादन शुरू होना अभी बाकी है. कंपनी को आपूर्ति शृंखला खुलने का इंतजार है. मर्सडीज बेंज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के दिशानिर्देशों के आधार पर लॉकडाउन अभी भी जारी है. दोपहिया वाहन कंपनी होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया और इंडिया यामाहा मोटर ने अपने संयंत्रों में लॉकडाउन के बाद उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जतायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola