ePaper

PNB के ग्राहक कृपया ध्यान दें! अपने खातों के KYC जल्द करें अपडेट, वरना हो जाएंगा बंद

Updated at : 23 Jul 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
PNB KYC Update

PNB KYC Update

PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को 8 अगस्त 2025 तक केवाईसी (केवाईसी) अपडेट करने की अंतिम तिथि दी है. निर्धारित समय में केवाईसी अपडेट न करने पर खातों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. बैंक ने ग्राहकों से पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, पैन/फॉर्म 60, फोटो और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी शाखा, पंजीकृत ईमेल या पीएनबी वन/इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करने की अपील की है. आरबीआई दिशानिर्देशों के तहत यह प्रक्रिया अनिवार्य है.

विज्ञापन

PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने ग्राहकों को समय रहते सतर्क करते हुए केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) को अपडेट करने की प्रक्रिया जल्द पूरा करने की अपील की है. यदि निर्धारित समयसीमा यानी 8 अगस्त 2025 तक ग्राहक अपने खातों का केवाईसी अपडेट नहीं करते, तो बैंक खातों पर लेनदेन प्रतिबंध लगाया जा सकता है.

क्यों जरूरी है केवाईसी अपडेट?

केवाईसी यानी ‘नो योर कस्टमर’ बैंकिंग प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, जो ग्राहकों की पहचान और पते की पुष्टि सुनिश्चित करता है. पीएनबी ने यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के तहत लिया है, ताकि बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके.

किन ग्राहकों को करना होगा केवाईसी अपडेट?

यह निर्देश केवल उन ग्राहकों पर लागू होता है, जिनके खातों का केवाईसी 30 जून, 2025 तक अपडेट किया जाना जरूरी है. ऐसे खाताधारकों को जल्द से जल्द अपनी पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज बैंक को उपलब्ध कराने होंगे.

कौन-कौन से दस्तावेज देने होंगे?

KYC अपडेट के लिए कुछ अहम दस्तावेजों की जरूरत होगी.

  • पहचान प्रमाण (जैसे आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी)
  • पता प्रमाण
  • हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड या फॉर्म 60
  • आय प्रमाण (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर (यदि पंजीकृत नहीं है)
  • अन्य कोई आवश्यक दस्तावेज

केवाईसी कैसे करें अपडेट?

पीएनबी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए केवाईसी अपडेट के तीन तरीके उपलब्ध कराए हैं.

  • पीएनबी वन ऐप के जरिए: मोबाइल ऐप डाउनलोड करके केवाईसी दस्तावेज अपलोड करें.
  • इंटरनेट बैंकिंग (आईबीएस) के जरिए: पीएनबी की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपडेट करें.
  • ब्रांच, ईमेल या डाक के जरिए: संबंधित दस्तावेज अपनी शाखा में जमा करें या पंजीकृत ईमेल/डाक के माध्यम से भेजें.

इसे भी पढ़ें: Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड डील से कुछ एशियाई देशों को राहत, चीन को करना पड़ेगा इंतजार

केवाईसी अपडेट न करने पर ट्रांजेक्शन पर रोक

अगर आप पीएनबी ग्राहक हैं और आपके खाते का केवाईसी अपडेट पेंडिंग है, तो 8 अगस्त 2025 से पहले केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें. ऐसा न करने पर आपके खाते में लेनदेन पर रोक लग सकती है. बैंकिंग सेवाएं जारी रखने के लिए तुरंत कार्रवाई करें.

इसे भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर जल्द आ सकती है बड़ी खबर, राज्यों के साथ बैठक कर रही सरकार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola