कोरोना के कारण पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को बड़ा घाटा, हुआ इतने करोड़ रुपये का घाटा

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
कोरोना के कारण पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को बड़ा घाटा, हुआ इतने करोड़ रुपये का घाटा

आवास वित्त कंपनी (एचएफसी) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 242.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ.

विज्ञापन

आवास वित्त कंपनी (एचएफसी) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 242.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. कंपनी ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच अधिक प्रावधान किए जाने की वजह से यह घाटा हुआ है.

कंपनी को 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 379.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज हुआ था. कंपनी ने शेयर बाजारों से कहा, ‘‘471 करोड़ रुपये के कोविड-19 प्रावधान सहित उच्च प्रावधानों के कारण मुख्य रूप से कर बाद लाभ में 163.7 प्रतिशत की गिरावट आयी है, जिसके परिणामस्वरूप 379.7 करोड़ रुपये के लाभ के बजाय 242.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. ”

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि यदि कोविड-19 प्रावधान नहीं करना होता तो कर के बाद लाभ लगभग 122 करोड़ रुपये रहता. इस दौरान कंपनी की आय भी 2,148.19 करोड़ रुपये के मुकाबले घटकर 1,951.84 करोड़ रुपये रह गयी.

पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से, कंपनी का शुद्ध लाभ 2018-19 के 1,191.5 करोड़ रुपये से 45.8 प्रतिशत घटकर 2019-20 में 646.2 करोड़ रुपये रहा. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा, “मौजूदा आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए और पूंजी के संरक्षण के लिए निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए लाभांश की सिफारिश नहीं की है. “

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola