Gold Price: दो दिन की तेजी के बाद सोने की कीमत में गिरावट, जानें वजह
सोने की कीमत में गिरावट (File Photo)
Gold Price: सोने की कीमतों में शुक्रवार (4 सितंबर) को गिरावट देखने को मिली. लगातार दो दिन तेजी के बाद वायदा बाजार में सोना 431 रुपये सस्ता होकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
Gold Price: अमेरिका में रोजगार से जुड़े अहम आंकड़े जारी होने वाले हैं. इससे पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में सप्लाई होने वाला सोने का वायदा भाव 431 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत टूटकर 1,55,344 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.
ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा, “ बाजार की नजर अब अमेरिका के रोजगार के आंकड़ों पर है. इन आंकड़ों से डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड की कीमतों में बदलाव आ सकता है. इसका सीधा असर सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है. इसलिए निवेशक इन आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में उछाल, सोना ₹3,400 और चांदी ₹5,000 महंगी
कारोबारियों के अनुसार, हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली (मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली) से कीमतों में गिरावट आई. साथ ही, निवेशक अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार (नॉनफार्म पेरोल्स) के आंकड़ों से पहले सतर्क रहे. इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर के रुख के बारे में नए संकेत मिल सकते हैं. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर आपूर्ति वाला कॉमेक्स सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 4,528.54 डॉलर प्रति औंस पर रहा.
3 सितंबर को सोना वायदा कीमतों में तेजी नजर आई थी
सोने की कीमत में गुरुवार (3 सितंबर ) को जोरदार तेजी देखने को मिली थी. वायदा कारोबार में सोना 1,029 रुपये बढ़कर 1,53,431 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. बाजार में सोने की मांग मजबूत रहने और निवेशकों द्वारा नए सौदे किए जाने से कीमत बढ़ी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए