PMI: 14 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भारत का सर्विस सेक्टर

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :06 May 2024 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
PMI: 14 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा भारत का सर्विस सेक्टर

रिकॉर्ड हाई पर सर्विस सेक्टर. फोटो: सोशल मीडिया

PMI: प्रांजुल भंडारी ने आगे कहा कि भारत का सेवा क्षेत्र अभी भी काफी प्रभावी है. सर्वेक्षण से पता चला है कि वित्त और बीमा में व्यावसायिक गतिविधि में तेज वृद्धि देखी गई है.

विज्ञापन

PMI: भारत में आर्थिक परिस्थितियों में सुधार और मजबूत मांग की वजह से सेवा क्षेत्र की गतितविधियां और इसकी वृद्धि 14 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई हैं. मौसमी तौर पर समायोजित एचएसबीसी इंडिया भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक मार्च में 61.2 थी जो अप्रैल में गिरकर 60.8 हो गई. प्राइस मैनेजमेंट इंडक्स (पीएमआई) की भाषा के आधार पर जानें, तो इसमें 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से है और 50 से कम अंक रहने पर इसमें गिरावट दर्ज की जाती है.

अप्रैल में वृद्धि रही धीमी

एचएसबीसी का भारत में मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि अप्रैल में भारत की सेवा गतिविधियों में थोड़ी धीमी गति से वृद्धि हुई, जिसे घरेलू मांग में उल्लेखनीय मजबूती के साथ नए ठेकों और वृद्धि का समर्थन मिला. घरेलू मांग में तेजी के अलावा, कंपनियों ने दुनिया के कई हिस्सों से नए कारोबारी लाभ का भी उल्लेख किया, जिसने सामूहिक रूप से सितंबर 2014 में सीरीज शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बिक्री में दूसरी सबसे तेज वृद्धि को ताकत दिया.

14 साल में दूसरा मजबूत उछाल

इस बीच, एचएसबीसी इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स अप्रैल में 61.5 रहा जो मार्च में 61.8 था. यह 14 वर्षों में दूसरे सबसे मजबूत उछाल को दर्शाता है. प्रांजुल भंडारी ने कहा कि समग्र गतिविधि के संदर्भ में, विनिर्माण और सेवा दोनों क्षेत्रों में कुल उत्पादन अप्रैल में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा यद्यपि थोड़ी धीमी गति से जो इन क्षेत्रों में निरंतर बेहतरी का संकेत देता है.

दिग्गज इन्वेस्टर वॉरेन बफे ने भारत में दिखाया इंट्रेस्ट, बोले- बाजार में अनखोजे अवसर

भारत का सेवा क्षेत्र अभी भी है प्रभावी

प्रांजुल भंडारी ने आगे कहा कि भारत का सेवा क्षेत्र अभी भी काफी प्रभावी है. सर्वेक्षण से पता चला है कि वित्त और बीमा में व्यावसायिक गतिविधि में तेज वृद्धि देखी गई है. इसके अलावा, सर्विस कंपनी ने लगभग 10 साल की सीरीज के इतिहास में नए निर्यात कारोबार में दूसरी सबसे तेज वृद्धि देखी. एशिया, अफ़्रीका, यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के देशों में बढ़त देखी गई. उन्होंने कहा कि हालांकि, नए निर्यात ऑर्डर मजबूत बने रहे, लेकिन मार्च से उनमें थोड़ी नरमी देखी गई.

रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा सोना, 15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया दाम

खाद्य पदार्थों की कीमतें और वेतन दबाव बना बोझ

उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतें और वेतन का दबाव सर्वेक्षण में उत्तरदाताओं के लिए लागत बोझ बन गया और कंपनियों ने इसका बोझ अपने ग्राहकों पर डाल दिया. उपभोक्ता सेवा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक तेजी देखी गई. सर्वेक्षण से पता चला कि इनपुट लागत में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि बढ़े हुए नए ऑर्डरों के जवाब में कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के स्तर में विस्तार किया. हालांकि, नियुक्ति वृद्धि की गति धीमी हो गई.

चुनावी माहौल में इक्विटी शेयरों की चकल्लस, इस हफ्ते आएंगे 3 IPO

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola