ePaper

PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त! जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 28 Jul 2025 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment

PM Kisan Yojana 20th Installment

PM Kisan Yojana 20th Installment: देशभर के किसान 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' योजना के तहत अगली यानी 20वीं किस्त की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस किस्त के तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. कई मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी वाराणसी दौरे के दौरान 20वीं किस्त का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 20th Installment: देशभर के किसान ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (PM-KISAN) योजना के तहत अगली किस्त की राशि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह योजना साल 2019 में  शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाना है. फिलहाल किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है.

किसानों को उम्मीद थी कि यह किस्त जून के अंत तक उनके खाते में आ जाएगी, लेकिन जून गुजर चुका है और जुलाई भी खत्म होने को है. बावजूद इसके, अब तक उनके बैंक खातों में राशि नहीं पहुंची है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसानों को राशि कब मिलेगी?

क्या है PM Kisan Yojana?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की शुरुआत 1 फरवरी 2019 को की गई थी. इसका उद्देश्य देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में हर चार महीने पर बैंक खातों में भेजी जाती है.

कब आएगी 20वीं किस्त?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 20वीं किस्त का एलान 2 अगस्त को हो सकता है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे उत्तर प्रदेश को करीब 1 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी बड़े कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी किसानों की लंबे समय से चल रही प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं.

किस्त की राशि न अटके इसलिए ये 3 काम जरूर कर लें

आधार लिंकिंग: चेक करें कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक हो. इसके लिए आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर यह प्रोसेस पूरी कर सकते हैं. 

e-KYC: पीएम किसान योजना की किस्त प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी है. यदि आपने यह नहीं कराई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है. ई-केवाईसी आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in), मोबाइल ऐप या पास के किसी सीएससी केंद्र से करवा सकते हैं.

भू-सत्यापन: योजना के लाभ के लिए भूमि सत्यापन (लैंड वेरिफिकेशन) कराना भी जरूरी होता है. यदि आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आप किस्त का लाभ नहीं उठा पाएंगे. इसलिए यह काम समय रहते जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹7000, आवेदन प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़े: Gold Rate Fall : सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, जल्दी बनाएं खरीदने का प्लान

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola