Bima Sakhi Yojana 2025: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹7000, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Author :Neha Kumari
Published by :Neha Kumari
Updated at :28 Jul 2025 11:59 AM
विज्ञापन
Bima Sakhi Yojna

बीमा सखी योजना

Bima Sakhi Yojana 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम ने महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए बीमा सखी योजना 2025 शुरू की है. इसके तहत महिलाओं को हर महीने 7000 रुपये तक की स्थायी आमदनी का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

Bima Sakhi Yojana 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा बीमा सखी योजना 2025 की शुरुआत की गई है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 7000 रुपये की धनराशि कमाने का मौका मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि यह योजना महिलाओं को रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में योगदान देगा.

LIC द्वारा इस बीमा योजना को खास तौर पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए डिजाइन किया गया है. इस योजना के तहत LIC द्वारा महिलाओं को बीमा एजेंट के तौर पर नियुक्त किया जाएगा. ये महिलाएं LIC की अलग-अलग पॉलिसियों की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाएंगी. यह योजना महिलाओं को नियमित रूप से आमदनी करने का मौका देगी.

महिलाओं को मिलेगा स्थायी आमदनी का जरिया

इस योजना के तहत बीमा एजेंट के तौर पर नियुक्त सभी महिलाओं को हर महीने ₹5000 से ₹7000 रुपये की नियमित आमदनी मिलेगी. इसके अलावा पहले साल में जिन महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा रहा, उन्हें ₹48,000 तक का बोनस कमीशन भी दिया जाएगा. ये पूरी आय LIC द्वारा अधिकृत है. इससे महिलाओं को स्थायी जरिया मिलेगा.

किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. आवेदन करने के लिए महिलाओं की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 70 साल होनी चाहिए.

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों का होना आवश्यक है

 इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे. इनमें आधार कार्ड, पासबुक, पैन कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं.

ऑनलाइन होगा आवेदन

 महिलाएं LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकेंगी. महिलाओं को वेबसाइट पर जाकर बीमा सखी योजना से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. सभी जानकारी सही तरह से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा.

यह भी पढ़े: Gold Rate Fall : सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, जल्दी बनाएं खरीदने का प्लान

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola