PM Kisan Scheme: अभी भी खाते में नहीं पहुंची 13वीं किस्त, जानिए क्या करना है उपाए
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Mar 2023 9:56 AM
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त की रकम जारी हुए 15 दिनों से ज्यादा हो चुका है. लेकिन कई किसान ऐसे हैं जो लाभुक होते हुए भी रकम से वंचित हैं. ऐसे में अगर लिस्ट में नाम होते हुए आपके खाते में रकम नहीं पहुंची है तो आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
पीएम किसान योजना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) योजना की रकम जारी हुए 15 दिनों से ज्यादा हो चुके हैं. अधिकांश लाभुक किसानों के खाते में योजना की रकम आ चुकी है. हालांकि अभी भी कुछ किसान हैं जो लाभुक तो हैं लेकिन उनके खाते में योजना के 2000 नहीं पहुंचे हैं. अगर लाभुक होते हुए रकम न पाने वालों की लिस्ट में आपका भी नाम है तो उम्मीद न खोएं, कुछ कदम उठाकर आप रकम पा सकते हैं.
अगर आप लाभुक हैं और आपके खाते में योजना की रकम नहीं आई है तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करें.
-
सबसे पहले पीएम किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें.
-
वेबसाइट पर दिए गए Farmers Corner पर क्लिक करें.
-
इसके बाद Beneficiary Status ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
-
जो पेज खुलेगा इसपर लाभार्थी को अपना आधार नंबर, बैंक खाता या मोबाइल नंबर में से एक का विकल्प का चुनाव करना है.
-
अब जो जानकारी मांगी जा रही है उसे भर दें.
-
फिर गेट डाटा पर क्लिक कर दें. क्लिक करते ही आपका स्टेटस सामने आ जाएगा.
टोल फ्री नंबर पर फोन या ईमेल से भी ले सकते हैं जानकारी: अगर आप इतना प्रोसेस नहीं कर पा रहे हैं तो आप फोन कर भी स्टेटस जान सकते हैं. लाभुक पीएम किसान योजना (pm kisan Yojana) से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 11 5526 पर कॉल करके भी अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं. इसके अलावा pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं.
-
पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
-
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
-
पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
-
पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
-
पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
Also Read: DRDO ने किया शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण, ताकत देख दुश्मनों के उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










