ePaper

Petrol Price: दशहरा के पूजा पंडालों का दर्शन करने के लिए आज ही भरा लें पेट्रोल, जानें आज का ताजा रेट

Updated at : 05 Oct 2024 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Price: दशहरा के पूजा पंडालों का दर्शन करने के लिए आज ही भरा लें पेट्रोल, जानें आज का ताजा रेट

Petrol Diesel Price

Petrol Price: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दाम पर तय की जाती हैं. भारत के विभिन्न राज्यों में सरकारों की ओर से पेट्रोल पर लगाने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल जाती हैं.

विज्ञापन

Petrol Price: इजरायल-ईरान एक-दूसरे पर बमों की बरसात कर रहे हैं. इन दोनों देशों के हमलों में अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होता जा रहा है. स्थिति यह है कि पिछले तीन दिनों के अंतराल में ब्रेंट क्रूड 72 से 78 डॉलर प्रति बैरल के भाव को भी पार कर गया है. क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेजी का असर भारत पर भी पड़ना लाजिमी है, लेकिन देश की पेट्रोलियम कंपनियां आम आदमी पर इसका बोझ नहीं डाल रही हैं. यही वजह है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब भी स्थिर हैं. शनिवार 5 अक्टूबर 2024 को भी इनकी कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. हां, इस बीच अगर आपको दशहरा में पूजा पंडालों में जाकर माता की मूर्तियों और झांकियों का दर्शन करना है, तो आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवा सकते हैं. पता नहीं, कल या आने वाले दिनों में कब पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ जाए.

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव की बात करें, तो देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रही है. भारत की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बेचे जा रहे हैं.

सुबह 6 बजे जारी हो जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल के दाम पर तय की जाती हैं. भारत की पेट्रोलियम उत्पाद बेचने वाली कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती रहती हैं.

इसे भी पढ़ें: PM Internship Scheme: पीएम इंटर्नशिप स्कीम हो गई शुरू, 5 हजार पाने के लिए 12 अक्टूबर से ऐसे अप्लाई करें युवा

एसएमएस से चेक करें अपने शहर का भाव

भारत के विभिन्न राज्यों में सरकारों की ओर से पेट्रोल पर लगाने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल जाती हैं. आप अपने फोन से एसएमएस के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.

इसे भी पढ़ें: SIP का नियम 7-5-3-1 क्या है, जिसमें छुपा है करोड़पति बनने का राज?

Fuel Cost Calculator : पेट्रोल और डीजल लागत कैलकुलेट करे यहां से

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola