ePaper

Petrol Diesel Price: आईओसीएल ने दिल्ली में पेट्रोल की दर 95.41 रुपये प्रति लीटर किया तय, जानें अपने शहर का भाव

Updated at : 16 Dec 2021 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: आईओसीएल ने दिल्ली में पेट्रोल की दर 95.41 रुपये प्रति लीटर किया तय, जानें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98  रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: आज 16 दिसंबर को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों में दिल्ली में पेट्रोल का भाव 95.41 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर तय किया है. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों में दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) ने देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश के लिए पेट्रोल-डीजल के भाव को तय किया है. हालांकि, आईओसीएल ने पिछले 42 दिनों से पेट्रोल-डीजल जैसे आवश्यक ईंधन की कीमतों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है.

मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98  रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है. यहां पर देश के अन्य शहरों के मुकाबले सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है. हालांकि, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ते हैं. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है. चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर और डीजल 91.43 रुपये लीटर की दर से बेचा जा रहा है.

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने वैट में की जोरदार कटौती

देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अभी हाल ही में वैट में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हो गई हैं. दिल्ली में 05 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. देश के चार महानगरों में दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.

Also Read: पेट्रोल और डीजल पर टैक्स से केंद्र सरकार ने जुटाये 8.02 लाख करोड़ रुपये, निर्मला सीतारमण ने संसद को दी जानकारी
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola