Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल की ताजा भाव जारी, ऐसे जाने अपने शहर की दरें
Published by : Nisha Bharti Updated At : 21 Jul 2024 10:23 AM
Petrol-Diesel Price Reduced
Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिले. आइए जानते हैं सभी शहरों के पेट्रोल डीजल की कीमत.
Petrol-Diesel: रविवार यानी 21 जुलाई के लिए लेटेस्ट पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए गए है. हर रोज तेल कंपनियों पेट्रोल डीजल की कीमत जारी करती है. देश के प्रमुख शहरों में लगातार कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की भाव में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. कुछ जगह मामूली बदलाव देखने को मिले है. भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रूपये चल रहे है वहीं डीजल की कीमत 87.62 रूपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रूपये प्रति लीटर है. देश की तीसरे महानगर कोलकाता में भी बिना किसी बदलाव के पेट्रोल की कीमत 104.95 रूपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रूपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रूपये प्रति लीटर है. चारों महानगरों में चेन्नई में डीजल की कीमत सबसे ज्यादा रहेगी.
अन्य शहर में Petrol-Diesel की कीमतें –
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
| हैदराबाद | 107.41 | 95.65 |
| रांची | 98.15 | 92.91 |
| पटना | 105.68 | 92.51 |
ऐसे पता करे ऑनलाइन Petrol-Diesel की कीमतें –
1.सरकारी वेबसाइटआप इन्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का डीलर कोड डालकर या अपने राज्य/शहर का चुनाव करके अपने पेट्रोल और डीजल की कीमतें देख सकते है.
2. मोबाइल ऐप आप सरकारी ऐप इन्डियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड कर सकते है. और आपको यह नवीनतम पेट्रोल और डीजल की कीमतें दिखते है.
पेट्रोल डीजल की कीमत कब जारी की जाती है
तेल विपणन कंपनियां रोजाना सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल की नई दरें जारी करती है. आप इसे चेक करने के लिए तेल विपणन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं. इन तेल विपणन कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ,हिंदुस्तान पैट्रोलियम ,भारत पेट्रोलियम, रिलाइंस आदि शामिल है. मुख्य तौर से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पैट्रोलियम यह कीमते जारी करती है.
Also Read: ITR Filing: 31 जुलाई तक आईटीआर कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










