9 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट 

Updated:
विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 21 June 2026

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Petrol Diesel Price Today 9 June 2026: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर होने के बाद आज फ्यूल के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल रेट.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 9 June 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल और डीजल के दाम 7.5 रुपये से 8 रुपये तक बढ़ चुके हैं. हालांकि, आज यानी 9 जून को राहत की बात यह है कि देश के अधिकांश हिस्सों में फ्यूल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. कुछ शहरों में केवल कुछ पैसे का ही फेरबदल हुआ है. दूसरी ओर, इजरायल और ईरान के बीच हमले रोकने की सहमति बनने के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें थोड़ी स्थिर हुई हैं. फिलहाल ब्रेंट क्रूड 94 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड (WTI) 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है. 

विज्ञापन

पेट्रोल के दाम में कितना बदलाव हुआ?

आज पेट्रोल की कीमतों में बहुत मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल कल के रेट 102.12 रुपये प्रति लीटर पर ही स्थिर है. मुंबई में इसमें 3 पैसे की मामूली गिरावट आई है, जिससे नया रेट 111.18 रुपये हो गया है. चेन्नई और बेंगलुरु में पेट्रोल थोड़ा महंगा हुआ है, जबकि नोएडा और पटना जैसे शहरों में इसके दाम में कुछ पैसे की कटौती हुई है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरकल का रेटआज का भाव (प्रति लीटर)बदलाव
नोएडा₹102.12₹101.92-0.20
लखनऊ₹101.86₹101.92+0.06
पटना₹113.54₹113.35-0.19
भागलपुर₹114.33₹114.330.00
दरभंगा₹114.16₹113.85-0.31
गया₹114.40₹114.55+0.15
मुजफ्फरपुर₹114.47₹114.18-0.29
देवघर₹104.95₹105.05+0.10
धनबाद₹105.27₹105.30+0.03
जमशेदपुर ₹105.19₹105.47+0.28
रांची₹105.26₹105.260.00
दिल्ली₹102.12₹102.120.00
कोलकाता₹113.47₹113.470.00
मुंबई₹111.21₹111.18-0.03
चेन्नई₹107.88₹108.01+0.13
गुरुग्राम₹102.69₹102.690.00
बेंगलुरु₹110.61₹110.89+0.28
भोपाल₹114.54₹114.19-0.35

डीजल की कीमतों का क्या हाल है?

आज डीजल की कीमतों में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली और कोलकाता में इसके दाम कल जितने ही हैं. मुंबई में डीजल बिना किसी बदलाव के 97.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. हालांकि, चेन्नई में डीजल 13 पैसे और बेंगलुरु में 26 पैसे महंगा हुआ है. वहीं, नोएडा और पटना के उपभोक्ताओं को डीजल पर करीब 18-19 पैसे की मामूली राहत मिली है. 

डीजल रेट टेबल:

शहरकल का रेटआज का भाव (प्रति लीटर)बदलाव
नोएडा₹95.56₹95.37-0.19
लखनऊ₹95.36₹95.41+0.05
पटना₹99.54₹99.36-0.18
भागलपुर₹100.26₹100.260.00
दरभंगा₹100.11₹99.81-0.30
गया₹100.35₹100.50+0.15
मुजफ्फरपुर₹100.40₹100.13-0.27
देवघर₹100.15₹100.25+0.10
धनबाद₹100.49₹100.51+0.02
जमशेदपुर ₹100.42₹100.65+0.23
रांची₹100.49₹100.490.00
दिल्ली₹95.20₹95.200.00
कोलकाता₹99.82₹99.820.00
मुंबई₹97.83₹97.830.00
चेन्नई₹99.65₹99.78+0.13
गुरुग्राम₹95.36₹95.360.00
बेंगलुरु₹98.54₹98.80+0.26
भोपाल₹99.64₹99.33-0.31

ये भी पढ़ें: सस्ता हुआ या महंगा? फटाफट चेक करें 8 जून के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola