ePaper

घर से निकलने से पहले देख लें पेट्रोल-डीजल का भाव, तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिए दाम

Updated at : 08 Jan 2026 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 8 Jan 2025

Petrol Diesel Price Today 8 Jan 2025

Petrol Diesel Price Today 8 Jan 2025: 8 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी हो गई हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों के बीच तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे देश के प्रमुख शहरों के ताजा भाव अपडेट कर दिए हैं. अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के लेटेस्ट रेट्स जरूर जान लें.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 8 Jan 2025: 8 जनवरी की सुबह भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव अपडेट कर दिए हैं. भारत में हर दिन सुबह 6 बजे विदेशी मुद्रा दरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ईंधन के रेट तय किए जाते हैं.

क्यों अलग-अलग होते हैं दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरे देश में एक समान नहीं होतीं. केंद्र सरकार के एक्साइज टैक्स के अलावा हर राज्य सरकार इस पर अपना अलग VAT (Value Added Tax) लगाती है. साथ ही, अलग-अलग शहरों में ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी अलग होता है, जिससे कीमतों में अंतर आ जाता है.

आज किन शहरों में कितने दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.8092.39
बेंगलुरु102.9690.99
हैदराबाद107.4695.70
लखनऊ94.5787.67
जयपुर104.7290.21
पटना105.7391.96
नोएडा94.8887.98
गुरुग्राम95.4487.90
चंडीगढ़94.3082.45
तिरुवनंतपुरम107.4896.48

जेब पर क्यों पड़ता है सीधा असर

ईंधन के दामों में मामूली बदलाव भी परिवहन खर्च को प्रभावित करता है. ट्रक, ऑटो और बस महंगे होते ही सब्ज़ी, दूध और रोज़मर्रा के सामान के दामों पर दबाव बढ़ जाता है. यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर परिवार के बजट से जुड़ी रहती हैं.

ऐसे चेक करें लेटेस्ट रेट

अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी आप सिर्फ एक मैसेज भेजकर अपने शहर के रेट जान सकते हैं:

  • IOCL के लिए अपने फोन से RSP <डीलर कोड> लिखें और 92249 92249 पर SMS करें.
  • BPCL के लिए RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर भेजें.
  • HPCL के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 92222 01122 पर मैसेज करें.

Also Read: Budget से पहले क्यों अहम होता है Economic Survey, कैसे तय करता है सरकार की दिशा

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola