ePaper

क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? देखिए अपने शहर के फ्यूल रेट्स की पूरी लिस्ट

Updated at : 05 Feb 2026 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 5 Feb 2026

Petrol Diesel Price Today 5 Feb 2026

Petrol Diesel Price Today 5 Feb 2026: देश की तेल कंपनियों ने आज 5 फरवरी के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. ग्लोबल परिस्थितियों के बीच कुछ शहरों में मामूली बदलाव हुए हैं, जबकि महानगरों में भाव स्थिर हैं. अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के ताजा रेट्स जरूर जांच लें.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 5 Feb 2026: महंगाई के मोर्चे पर आज 5 फरवरी को तेल कंपनियों ने ईंधन के नए दाम जारी कर दिए हैं. भारत के कई शहरों में कीमतें स्थिर हैं, तो कहीं आंशिक बदलाव देखा गया है. गौरतलब है कि रोज़ाना सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियाँ वैश्विक तेल बाज़ारों की समीक्षा के बाद नई दरों को अपडेट करती हैं.

आज के बड़े बदलाव एक नजर में

आज के रेट्स में सबसे ज़्यादा हलचल पटना और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में देखी गई है, जहाँ कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं, गुड़गांव और चेन्नई के निवासियों को पेट्रोल-डीजल के दामों में थोड़ी राहत मिली है.

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
नई दिल्ली₹94.77₹87.67
मुंबई₹103.54₹90.03
कोलकाता₹105.41₹92.02
चेन्नई₹100.80₹92.39
बेंगलुरु₹102.92₹90.99
नोएडा₹94.90₹88.01
गुड़गांव₹95.26₹87.73
हैदराबाद₹107.50₹95.70
जयपुर₹104.72₹90.21
लखनऊ₹94.69₹87.81
पटना₹106.11₹92.32
चंडीगढ़₹94.30₹82.45
भुवनेश्वर₹101.03₹92.60
तिरुवनंतपुरम₹107.49₹96.48

क्यों बदलते हैं दाम?

ईंधन की कीमतें किसी एक कारण से तय नहीं होतीं. इसमें अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट (VAT) शामिल होता है. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं.

SMS से रेट जानें

तेल कंपनियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए SMS सेवा जारी की है. अगर आप अपने शहर का सटीक भाव जानना चाहते हैं, तो बस एक मैसेज करें:

  • IOC (इंडियन ऑयल): मैसेज में टाइप करें RSP <स्पेस> डीलर कोड और इसे 92249 92249 पर भेज दें.
  • HPCL (हिंदुस्तान पेट्रोलियम): टाइप करें HPPRICE <स्पेस> डीलर कोड और 92222 01122 पर भेजें.
  • BPCL (भारत पेट्रोलियम): टाइप करें RSP <स्पेस> डीलर कोड और 92231 12222 पर भेजें.

Also Read: गिरावट पर लगा ब्रेक, जानें आज किस भाव पर मिल रहा है सोना और चांदी

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola