कहीं घटे दाम तो कहीं बढ़ी टेंशन, जानें 28 मई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Updated:
विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 28 May 2026 (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 28 May 2026: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी. आज 28 मई को लखनऊ, पटना और रांची समेत कई शहरों में फ्यूल के दाम बदल गए हैं. जानें आज आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 28 May 2026: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, आज यानी 28 मई को भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम काफी हद तक स्थिर रहे. पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद, आज दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.  हालांकि, कुछ राज्यों और शहरों में मामूली फेरबदल जरूर देखा गया है. फिलहाल, देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये के पार ही चल रहा है, जिससे आम जनता के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है. 

विज्ञापन

आज पेट्रोल का क्या है हाल?

आज 28 मई को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिला. मुंबई में आज पेट्रोल 3 पैसे सस्ता होकर 111.18 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है, जबकि चेन्नई में यह 43 पैसे घटकर 107.77 रुपये पर आ गया है. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के शहरों की बात करें तो रांची में पेट्रोल के दाम में 67 पैसे की बढ़त हुई है, वहीं भागलपुर में पेट्रोल 64 पैसे सस्ता हुआ है. दिल्ली में इसकी कीमत 102.12 रुपये पर स्थिर बनी हुई है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (प्रति लीटर)कल का रेट (प्रति लीटर)बदलाव
लखनऊ₹102.05₹101.89+0.16
नोएडा₹101.96₹101.92+0.04
पटना₹113.72₹113.65+0.07
भागलपुर₹114.14₹114.78-0.64
दरभंगा₹114.16₹114.07+0.09
गया₹114.72₹114.32+0.40
मुजफ्फरपुर₹114.47₹114.16+0.31
रांची₹105.93₹105.26+0.67
देवघर₹104.95₹104.99-0.04
धनबाद₹105.27₹105.48-0.21
जमशेदपुर ₹105.80₹105.22+0.58
नई दिल्ली₹102.12₹102.120.00
कोलकाता₹113.51₹113.47+0.04
मुंबई₹111.18₹111.21-0.03
चेन्नई₹107.77₹108.20-0.43
गुरुग्राम₹102.69₹102.84-0.15
बेंगलुरु₹110.89₹110.93-0.04
भोपाल₹114.47₹114.65-0.18

डीजल की कीमतों में क्या बदला?

डीजल की बात करें तो आज इसकी कीमतों में भी कोई बहुत बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में आज कीमतें कल के स्तर पर ही टिकी हुई हैं. लखनऊ में डीजल 19 पैसे और रांची में 57 पैसे महंगा हुआ है, जबकि भागलपुर में यह 60 पैसे सस्ता हुआ है. 

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (प्रति लीटर)कल का रेट (प्रति लीटर)बदलाव
लखनऊ₹95.55₹95.36+0.19
नोएडा₹95.44₹95.37+0.07
पटना₹99.71₹99.65+0.06
भागलपुर₹100.08₹100.68-0.60
गया₹100.65₹100.27+0.38
दरभंगा₹100.10₹100.02+0.08
मुजफ्फरपुर₹100.40₹100.11+0.29
रांची₹101.06₹100.49+0.57
देवघर₹100.15₹100.21-0.06
धनबाद₹100.49₹100.66-0.17
जमशेदपुर ₹100.92₹100.42+0.50
नई दिल्ली₹95.20₹95.200.00
कोलकाता₹99.82₹99.820.00
मुंबई₹97.83₹97.830.00
चेन्नई₹99.55₹99.98-0.43
गुरुग्राम₹95.36₹95.51-0.15
बेंगलुरु₹98.80₹98.800.00
भोपाल₹99.58₹99.74-0.16

ये भी पढ़ें: घूमने का प्लान पड़ेगा भारी, 27 मई का पेट्रोल-डीजल रेट देखकर ही निकालें अपनी गाड़ी!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola