आज पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? यहां देखें दिल्ली से पटना तक के सभी शहरों के रेट

Updated at : 22 Jan 2026 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 22 Jan 2026

Petrol Diesel Price Today 22 Jan 2026

Petrol Diesel Price Today 22 Jan 2026: 22 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के नए रेट आउट हो गए हैं. तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे लेटेस्ट रेट अपडेट कर दी हैं. अगर आप आज गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के ताजा दाम जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 22 Jan 2026: आज 22 जनवरी है और तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. देशभर में रोज सुबह 6 बजे तेल के दाम तय किए जाते हैं. आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए है.अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का भाव चेक कर लें.

शहरों के हिसाब से आज के रेट

यहाँ देखिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है:

शहरपेट्रोल (1 लीटर)डीजल (1 लीटर)
दिल्ली₹94.77₹87.67
मुंबई₹103.44₹90.03
कोलकाता₹103.94₹92.02
बेंगलुरु₹102.84₹88.94
हैदराबाद₹107.41₹95.70
जयपुर₹104.88₹90.21
लखनऊ₹94.65₹87.81
पटना₹105.18₹91.55

क्यों बदलते हैं तेल के दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं. इसी आधार पर तेल कंपनियां रोज नया रेट तय करती हैं. इसके अलावा, अलग-अलग राज्यों में टैक्स अलग होने की वजह से भी हर शहर में कीमतें थोड़ी ऊपर-नीचे होती हैं.

SMS से ऐसे जानें लेटेस्ट रेट 

अगर आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जानना चाहते हैं, तो बस एक मैसेज भेजें:

  • Indian Oil: अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
  • BPCL: RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर भेजें.

Also Read: शादियों के सीजन में सोने का झटका, 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख 54 हजार रुपए पार, जानिए अपने शहर का भाव

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola