क्या आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? देखें 20 मार्च की ताजा रेट लिस्ट

Updated at : 20 Mar 2026 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 20 March 2026

कार की टंकी में फ्यूल भरते हुए (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 20 March 2026: आज 20 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी कर दिए गए हैं. दिल्ली और मुंबई में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. जानें आपके शहर में आज क्या रेट है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 20 March 2026: आज यानी 20 मार्च 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं. भारतीय बाजार में आज मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. जहां मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं बिहार और झारखंड के कुछ जिलों में मामूली बदलाव देखा गया है.

पिछले करीब दो साल से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, सरकारी टैक्स में कटौती और सही मैनेजमेंट की वजह से भारत में कीमतें कंट्रोल में हैं. आइए जानते हैं कि आज आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा.

आज पेट्रोल की क्या है स्थिति?

आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों में कोई बड़ा उछाल नहीं आया है. मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये पर टिका हुआ है, जबकि दिल्ली में यह 94.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. हालांकि, बिहार के गया में पेट्रोल की कीमतों में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं भागलपुर में 39 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है.

पेट्रोल रेट टेबल 20 मार्च 2026:

शहरपेट्रोल कीमत (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई103.540.00
कोलकाता105.41-0.04
दिल्ली94.770.00
चेन्नई101.06-0.17
बेंगलुरु102.960.00
गुरुग्राम95.65+0.29
नोएडा94.77+0.03
पटना105.42-0.12
मुजफ्फरपुर106.07+0.02
गया106.44+0.24
भागलपुर106.27-0.39
रांची97.860.00
देवघर97.68+0.08
धनबाद97.82-0.23
पूर्वी सिंहभूम98.03-0.28

डीजल के दामों में कितना बदलाव?

डीजल की बात करें तो आज भी बड़े शहरों में शांति बनी हुई है. दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये पर स्थिर है. चेन्नई में डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ है, जबकि गुरुग्राम में 27 पैसे की बढ़त देखी गई है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के इलाके में डीजल 27 पैसे सस्ता होकर 92.78 रुपये पर आ गया है.

डीजल रेट टेबल 20 मार्च 2026:

शहरडीजल कीमत (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई90.030.00
कोलकाता92.020.00
दिल्ली87.670.00
चेन्नई92.61-0.20
बेंगलुरु90.990.00
गुरुग्राम88.10+0.27
नोएडा87.89+0.08
पटना91.67-0.11
मुजफ्फरपुर92.25+0.01
गया92.63+0.23
भागलपुर92.44-0.37
रांची92.620.00
देवघर92.39+0.10
धनबाद92.57-0.23
पूर्वी सिंहभूम92.78-0.27

क्यों बदलती रहती हैं कीमतें?

फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स और ढुलाई की लागत की वजह से हर शहर में कीमतें अलग-अलग होती हैं.

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, $112 के पार पहुंचा भाव

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola