ePaper

खुशखबरी! इस दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमत होगी कम, 5 से 10 रुपए की हो सकती है कटौती

Updated at : 17 Jan 2024 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी! इस दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमत होगी कम, 5 से 10 रुपए की हो सकती है कटौती

नए साल में आम लोगों को नई खुशियां मिल सकती है. जी हां, खबरों की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो सकती है. बताया जा रहा है कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपए तक की कटौती संभव है. आइए जानते है कब होगा ऐसा...

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Reduce: नए साल में आम लोगों को नई खुशियां मिल सकती है. जी हां, खबरों की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो सकती है. बताया जा रहा है कि जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपए तक की कटौती संभव है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियां अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद अगले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने पर विचार कर सकती हैं. ऐसे में आइए आपको सबसे पहले ये बताते है कि आखिर तेल की कीमत कब कम होंगे और इसका फायदा आपको कब से मिल सकता है.

‘₹10 प्रति लीटर के मार्जिन पर बैठी हैं कंपनियां’

चर्चाओं की मानें तो सरकारी कंपनियों को शुद्ध मुनाफा रिकॉर्ड ₹75,000 करोड़ से अधिक होने की संभावना है. ऐसे में , कंपनियां संभवतः ₹10 प्रति लीटर के मार्जिन पर बैठी हैं जिसे वह ग्राहकों को दे सकती है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इसे बड़ा कदम भी माना जा रहा है. दिसंबर 2023 से ही ऐसी चर्चा थी कि पेट्रोल और डीजल की कीयत घटने वाली है लेकिन अब तारीख भी सामने आ गई है. सूत्रों से अनुसार, फरवरी महीने से आपको पेट्रोल और डीजल पर कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे और कीमतों में 5 से 10 रुपए तक की कटौती हो सकती है.

Also Read: Petrol Diesel Price Today: झारखंड में कहां मिलेगा सबसे सस्ता या महंगा पेट्रोल-डीजल, देखें आज के रेट

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की वेबसाइट iocl.com के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत प्रति लीटर 89.62 रुपये है.

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • बात मुंबई की करें तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की SMS सेवा के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, तो डीजल की कीमत प्रति लीटर 94.27 रुपये है.

पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • बिहार की राजधानी पटना में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार पटना में पेट्रोल की कीमत 107.24 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.04 रुपये है.

रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • वहीं, रांची में पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये प्रति लीटर है, तो डीजल की कीमत 94.65 रुपये है.

कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की SMS सेवा के अनुसार कोलकाता में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 106 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola