Mutual Fund: बुढ़ापे की लाठी बनेगा म्यूचुअल फंड, हर महीने देगा पैसा, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Sep 2022 10:57 PM
Mutual Fund: अगर आपका फंड 1 करोड़ है तो आसानी से 50 से 60 हजार महीना आपको मिलेगा. यदि आपका फंड 50 लाख का है तो हर महीने 25 से 30 हजार रुपए SWP के तहत ले सकते है. इसमे सबसे अच्छी बात ये है की आपके जमा रुपए मासिक पैसा निकलाने के बाद भी बढ़ते है.
Mutual Fund: लंबे समय में म्यूचुअल फंड में निवेश अच्छा माना जाता है. बहुत लोगों ने लंबा निवेश कर करोड़ों रुपया बनाया है. ये वो लोग थे जिन्होंने बाजार की ताकत और निवेश की अहमियत को समझा. आज कई लोग म्यूचुअल फंड के निवेश से हर महीने 50 से 60 हजार रुपए ले रहें है. और ये पैसा उन्हें जिंदगी भर मिलता रहेगा.जब तक उनका पैसा म्यूचुअल फंड में है. अब सवाल है की ये कैसे मुमकिन है. तो चलिए बताते है.
बाजार विशेषज्ञ और म्यूचुअल फंड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्य शिवपूजन सिंह का कहना है कि बाजारवाद में सब कुछ की कीमत पैसे से लग रही है. ऐसे में म्यूच्युअल फंड में निवेश के जरिए मासिक या एकमुश्त रकम निवेश कर लंबे समय में बड़ा पैसा बनाया जा सकता है. इसके बाद अपने निवेश से हर महीने मासिक इनकम निकाला जा सकता है.
मासिक निवेश के जरिए बनाएं फंड: अगर एक अच्छे म्यूच्युअल फंड में पांच हजार का निवेश मासिक करते हैं तो 12 फीसदी के हिसाब से अगले 23 साल में ये 1करोड़ का पंड हो जायेगा. अगर म्यूच्युअल फंड ने 14 से 15 फीसदी रिटर्न्स दिया तो ये सवा करोड़ रुपए आसानी से हो सकता है. इस दौरान 5 हजार महीने का निवेश 23 साल में कुल निवेश मात्र 13 लाख 80 हजार रुपए होगा. आप सोचिये आपके महज 13 लाख 80 के निवेश से आपका करोड़ों रुपए का पंड बना रहा है.
इसके बाद आप निवेश न भी करें तो हर महीने आपको ये फंड 50 से 60 हजार रुपये देगा. इसके साथ ही साथ आपके करोड़ों रुपए का फण्ड भी समय के साथ बढेगा यानि आपके 1करोड़ रुपए 10 साल बाद या पहले 2 करोड़ रूपए भी हो जायेंगे . यानी आपके थोड़े से पैसे के मासिक निवेश से लंबे समय में फायदा ही फायदा है.
म्यूचुअल फंड कैसे देता है पैसा: एक्सपर्ट शिवपूजन सिंह ने यह भी बताया कि म्यूचुअल फंड मासिक पैसा SWP प्लान के तहत देता है. इसका फुल फॉर्म सिस्टमेटिक विड्रॉल प्लान है. इसके जरिये आपको हर महीने पैसा मिलता है. अगर आपका फंड 1 करोड़ है तो आसानी से 50 से 60 हजार महीना आपको मिलेगा. यदि आपका फंड 50 लाख का है तो हर महीने 25 से 30 हजार रुपए SWP के तहत ले सकते है. इसमे सबसे अच्छी बात ये है की आपके जमा करोड़ों रुपए मासिक पैसा निकलाने के बाद भी बढ़ते है.
बहुत सारे म्यूचुअल फंड निवेशक इस चीज को नहीं जानते है. लेकिन ये बिल्कुल सच है SWP प्लान के तहत अपने निवेश का आप पैसा मासिक, तीन महीने या छह महीने में निकाल सकते है. बहरहाल, निवेशकों को पहले अच्छे म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए और नियमित निवेश की आदत डालनी चाहिए.
नोट: बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और जानकारों की राय ले लें. आपके किसी भी तरह के वित्तीय नफा-नुकसान के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम जिम्मेदार नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










